1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दूल्हा-दुल्हन ने वीडियो शेयर कर लोगों कर दिया सरप्राइज, देख लोग बोले- 'क्या आपकी रात ऐसे कटी'

दूल्हा-दुल्हन ने वीडियो शेयर कर लोगों कर दिया सरप्राइज, देख लोग बोले- 'क्या आपकी रात ऐसे कटी'

 Published : Mar 28, 2023 10:15 am IST,  Updated : Mar 28, 2023 10:15 am IST

दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी की पहली रात का वीडियो डालकर लोगों को सरप्राइज कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी दंग हो गए हैं।

viral video of bride and groom- India TV Hindi
दूल्हा और दुल्हन का वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM/LOVENIBHAVAI2023

सोशल मीडिया पर आजकल शादियों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन अपने वीडियो से लोगों को हैरान कर दे रहे हैं। यूं तो हर कोई अपनी शादी को लेकर एक्साइटेड होते है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो ओवर एक्साइटेड हो जाते हैं। आखिर शादी का ऐसा बंधन ही है, जिसे लेकर हर कोई खुश होता है। सभी कपल्स चाहते हैं कि उनकी शादी की यादें यादगार रहें। जैसे इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी की पहली रात का वीडियो डालकर लोगों को सरप्राइज कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी दंग हो गए हैं। 

दूल्हा और दुल्हन का वीडियो वायरल 

दूल्हा-दुल्हन दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। दुल्हन दूल्हे के साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही है। अचानक कुछ सेकेंड बाद दूल्हा दुल्हन की चुन्नी को सिर पर रखकर एक्टिंग करता नजर आ रहा है। इसके बाद दूल्हा दुल्हन के कान की बाली खोल रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि वह अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक मूड में है। वीडियो में दोनों काफी प्यार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने दोनों की खूब तारीफ की है। 

यूजर्स के रिएक्शन चौंकाने वाले हैं
इस वीडियो को खुद कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि वास्तव में हमने पहली रात कुछ ऐसे बिताई। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये सबसे बेस्ट वीडियो है। एक इंस्टा यूजर ने लिखा कि क्या वाकई आपने ऐसे रात बिताई थी। एक यूजर ने लिखा कि क्या आपकी रात कटी है। इस वीडियो पर लोगों कॉमेंट्स देखने लायक है। कुछ रिप्लाई तो इतने फनी आ रहे हैं कि आप पढ़ने के बाद अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।