1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्लाइट में दूल्हा-दुल्हन ने जमकर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

फ्लाइट में दूल्हा-दुल्हन ने जमकर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 Published : Mar 20, 2023 06:45 am IST,  Updated : Mar 20, 2023 06:45 am IST

एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक और कपल ने ऑनबोर्ड ट्रेंडिंग सॉन्ग मान मेरी जान पर डांस किया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खुब प्यार मिल रहा है।

viral flight dance video- India TV Hindi
वायरल फ्लाइट डांस वीडियो Image Source : INSTAGRAM/ANCHOR_JK

आजकल शादियों में दूल्हा और दुल्हन की एंट्री पर खास ध्यान दिया जा रहा है। हर दूल्हा और दुल्हन अपनी एंट्री को लेकर शानदार डांस परफॉरमेंस और सीन-चोरी करने वाले पहनावे तक, सब कुछ कर रहे हैं। शादियों में कोई कमी न हो इसके लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां तक की अपने रिश्तेदारों को उनकी शादी में जाने के लिए पूरी फ्लाइट बुक करना भी शुरू कर दिया है। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक और कपल ने ऑनबोर्ड ट्रेंडिंग सॉन्ग मान मेरी जान पर डांस किया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खुब प्यार मिल रहा है। 

उड़ती जहाज में दूल्हा और दुल्हन किया जबर डांस 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन के जोड़े में युवती और दूल्हे के जोड़े में एक युवक नजर आ रहा है। वे खूबसूरत एथनिक कपड़े पहने हुए थे और फ्लाइट में किंग के लोकप्रिय गाने पर डांस कर रहे थे। हवाई जहाज में उनके परिजन उनके लिए चीयर करते देखे जा सकते हैं। वीडियो में आप देख सकत हैं कि पीछे से कई लोग तालियां भी बजा रहे हैं। वीडियो सच में दिल को छू लेने वाला है।

जमीन से इतने ऊपर किया डांस 
वायरल हो रहे इस वीडियो को जय करमानी नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने जो छोटी क्लिप साझा की,कैप्शन के मुताबिक कपल 36,000 फीट की ऊंचाई पर डांस कर रहा था। "इस तरह आप हवा में 36000 फीट पर रोल करते हैं।" इस वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर 77 हजार से ज्यादा लाइक मिल गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।