1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Dulhan Ka Video: बिदाई के दौरान दूल्हे ने दुल्हन का उठाया घूंघट, फिर जो हुआ उसे देख मजा आ जाएगा..

Dulhan Ka Video: बिदाई के दौरान दूल्हे ने दुल्हन का उठाया घूंघट, फिर जो हुआ उसे देख मजा आ जाएगा..

 Written By: Avinash Rai
 Published : Feb 18, 2023 04:25 pm IST,  Updated : Feb 18, 2023 04:51 pm IST

यह वीडियो कुछ सेकेंड का है। इस वीडियो का सीन बिदाई के वक्त है। यानि विवाह का पूरा कार्यक्रम खत्म हो चुका है और अब लड़की ससुराल जाने को तैयार है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन को ले जा रहा होता है।

Dulhan Ka Video dulha dulhan kaq video dulhe ne uthai dulhan ki ghunghat bridal husband wife omg vir- India TV Hindi
दूल्हे ने उठाया घूंघट Image Source : SOURCE/INSTAGRAM

Bride Groom Video: शादी-ब्याह का सीजन फिलहाल पूरे देश में चल रहा है। ऐसे में जमकर आपको शादियों में जाना पड़ रहा होगा और आपको खूब रंग-बिरंगे खाना खाने का मौका मिल रहा होगा। शादियों के दौरान लोगों को काफी मजा आता है और लोग खूब हंसी मजाक भी इस दौरान करते हैं। इसके बाद बिदाई होती है और फिर दुल्हन अपने ससुराल चली जाती हैं। एक शादी का वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं। इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और लोगों द्वारा इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको काफी हंसी आने वाली है। 

दूल्हे ने उठाया घूंघट

यह वीडियो कुछ सेकेंड का है। इस वीडियो का सीन बिदाई के वक्त है। यानि विवाह का पूरा कार्यक्रम खत्म हो चुका है और अब लड़की ससुराल जाने को तैयार है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा अपनी दुल्हन को ले जा रहा होता है। पीछे वीडियो में ढोल-नगाड़े बज रहे होते हैं। इधर कैमरामैन द्वारा दूल्हे की सभी हरकतों को कैमरे में रिकॉर्ड किया जा रहा है। मगर तभी दूल्हा कुछ ऐसा करता है कि आपका दिमाग हिल जाएगा। दूल्हा अचानक दुल्हन के घूंघट को उठाने की योजना बनाता है। 

इसके बाद दूल्हे ने एक मिनट रूकने के लिए कहा और दुल्हन के घूंघट को उठा दिया। कैमरामैन ने इस दृश्य को कैमरे में रिकॉर्ड कर दिया। इसके बाद दूल्हा कहता है वाह भाई वाह। इतना करना ही था कि सभी हंसने लगते हैं और दूल्हा भी हंसते हुए फिर घूंघट को गिरा देता है। दूल्हे के ऐसे शब्द को सुनकर उसके पीछे चल रहा एक शख्स भड़क जाता है और दूल्हे को चुप रहकर घर जाने के लिए कहता है। दूल्हे-दुल्हन के इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया के अलग अलग प्लैटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अबतक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- Magarmach Ka Video: बच्चे ने किया मगरमच्छ का शिकार, बकरी के बच्चे के जैसा कंधे पर लटकाया, दिमाग हिला देगा वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।