1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चोर भूल जाएंगे चोरी! रिक्शा चालक ने दी ऐसी खौफनाक सजा; वीडियो हुआ वायरल

चोर भूल जाएंगे चोरी! रिक्शा चालक ने दी ऐसी खौफनाक सजा; वीडियो हुआ वायरल

 Published : Apr 20, 2024 06:14 pm IST,  Updated : Apr 20, 2024 06:40 pm IST

आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इसमें ज्यादातर डांस और लड़ाई के ही होते हैं। इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स को चोरी के आरोप में खौफनाक सजा दी जा रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : TWITTER

हर दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो और फोटो वायरल होते ही रहते हैं। अधिकतर वीडियो में तो लोग डांस या फिर लड़ाई करते हुए ही नजर आते हैं। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिसमें कपल अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहे होते हैं। मगर इस बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो एक अपराध की सजा आपके रोंगटे खड़े कर देगी। इंटरनेट पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि गैस सिलेंडर चोरी करने वाले चोर का नाम बताने पर एक व्यक्ति को बेरहमी से प्रताड़ित किया जा रहा है।

गैस सिलेंडर को चुराने का आरोप 

वायरल वीडियों में एक शख्स को एक ई रिक्शा चालक बीच सड़क पर अपने ई-रिक्शे से घसीटता नजर आ रहा है। दरअसल, वायरल वीडियों में ई-रिक्शा चालक एक आदमी को गैस सिलेंडर के चोरी के आरोप में ई-रिक्शे से घसीटता है। वीडियो में ई-रिक्शा चालक को ट्रैफिके से भरी सड़क पर शख्स को काफी दर तक घसीटते हुआ देखा जा सकता है। इस बीच जब वह शख्स को घसीट रहा होता है तो रोड पर चल रहे लोग उससे रोकने के लिए कहते हुए सुने जा सकते हैं। वीडियो में थोड़ी देर बाद शख्स रोड पर गिरा होता है और दूसरा आदमी कहता है कि क्यों रोकूं सिलेंडर चोर। 

यूजर्स ने किए अलग-अलग कमेंट 

इस वीडियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को "ई-रिक्शा ने एक शख्स को घसीटा जिसने उस पर गैस सिलेंडर चोरी करने का आरोप लगाया था" कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। वीडियो ने कई यूजर्स को को चौंका दिया और लोग इस कृत्य के लिए ड्राइवर पर गुस्सा हो गए। कई यूजर्स ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स किए हैं। किसी ने लिखा,"मुझे लगा कि फिल्म की शूटिंग हो रही है।" तो वहीं एक यूजर ने लिखा, "इंसाानियत नहीं बची है लोगों में।" ऐसे ही कई और यूजर्स ने विभिन्न कमेंट्स किए हैं। 

ये भी पढ़ें- आशिकों ने मेट्रो स्टेशन को बनाया आशिकी का अड्डा, अश्लील हरकत करते कपल का Video वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।