1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी फटने से लिफ्ट में लगी आग, बुरी तरह से झुलसा अंदर फंसा शख्स, देखें ये खौफनाक Video

इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी फटने से लिफ्ट में लगी आग, बुरी तरह से झुलसा अंदर फंसा शख्स, देखें ये खौफनाक Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 27, 2024 01:51 pm IST,  Updated : Jul 27, 2024 01:51 pm IST

सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी को लिफ्ट के अंदर लेकर दाखिल होता है, जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद होता है वैसे ही बैटरी ब्लास्ट हो जाती है।

बैटरी फटने से लिफ्ट के अंदर लगी आग- India TV Hindi
बैटरी फटने से लिफ्ट के अंदर लगी आग Image Source : SOCIAL MEDIA

इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी में आग लगने की खबर और वीडियो हम देखते-सुनते रहते हैं। हाल में एक ऐसी ही घटना का वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स लिफ्ट के अंदर बैटरी ले जा रहा था। तभी अचानक से बैटरी ब्लास्ट हो गई और देखते ही देखते लिफ्ट में आग लग गई। शख्स लिफ्ट के अंदर आग की लपटों में चारो तरफ से घिर गया। 

लिफ्ट में ब्लास्ट हुई बैटरी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी को लिफ्ट के अंदर लेकर दाखिल होता है। जैसे ही लिफ्ट का गेट बंद होता है, वैसे ही बैटरी ब्लास्ट हो जाती है और लिफ्ट के अंदर आग लग जाती है। शख्स चारो तरफ से लगी आग की लपटों से घिर जाता है और वह आग में झुलस जाता है। वीडियो में थोड़ी देर बाद जब रेस्क्यू टीम आती है तो वह लिफ्ट का दरवाजा खोलकर शख्स को उसके अंदर से निकालती है। जब शख्स बाहर निकलता है, तब यह देखा जा सकता है कि वह आग में बुरी तरह झुलस चुका होता है। 

वीडियो पर लोगों ने जताया दुख

वायरल हो रहा यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @JasmeenIndian नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 6 लाख लोगों ने देखा और 1800 लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। अधिकतर यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - शख्स के साथ बहुत ही बुरा हुआ। कई लोगों ने शख्स की सलामती के बारे में पूछा तो कई लोगों ने लिथियम बैटरी को लेकर लिफ्ट में ना जाने की सलाह दी।

ये भी पढ़ें:

कैमरे के सामने आई सीमा हैदर की बहन, रोते हुए बोली - वह पहले भी भागी थी, अपनी अय्याशी के लिए कुछ भी कर सकती है

चोरी करने पहुंचा था चोर, घर में कुछ नहीं मिला तो अपनी जेब से निकालकर रख दिए 20 रुपए, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।