Viral Video : एक कंपनी ने हाल ही में अपने नोएडा परिसर में कंपनी के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में कई कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें कई यादगार पल रहे। फाउंडर भी उपस्थित थे और व्हीलचेयर पर सवार होकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कंपनी की अध्यक्ष ने कर्मचारियों से बात की और उन्हें प्रेरित करने वाला संदेश दिया। सीईओ भी समारोह में शामिल हुए और मंच पर डांस करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। मगर, इसी बीच ऑडियंस में मौजूद कर्मचारियों में से किसी लड़के ने CEO से पूछा कि, 'सर अप्रेजल कब होगा ?' अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे देखकर यूजर्स भी मजे ले रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @prajjwal_bhatia नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस इवेंट में अरिजीत सिंह का प्राइवेट कॉन्सर्ट भी था जिसका आयोजन केवल कर्मचारियों के लिए किया गया था। इस संगीत कार्यक्रम के दौरान जब सीईओ मंच पर नाच रहे थे और दर्शकों का अभिवादन कर रहे थे, तभी दर्शकों में से एक कर्मचारी ने चिल्लाकर पूछा, "सर, अप्रेज़ल कब होगा?" यह सवाल पास खड़े लोगों ने सुना और उन्हें हंसी आ गई। यह स्पष्ट नहीं है कि सीईओ ने वास्तव में इसे सुना या नहीं, क्योंकि कर्मचारी मंच से काफी दूर खड़ा था। इस घटना को एक कर्मचारी ने रिकॉर्ड करके इंस्टाग्राम पर शेयर किया और वीडियो देखते ही देखते ऑनलाइन वायरल हो गया।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
ये वीडियो कई लोगों को यह मजेदार लगा और उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने तो इस स्थिति पर मजाक भी किया। एक शख्स ने मजाक में कहा, 'बता तो रहे दोनों हाथ हिला कर कभी नहीं होगा।' दूयरे ने कहा कि, 'यह उत्सव इसलिए मनाया जा रहा है क्योंकि कर्मचारियों के सैलरी में कोई वृद्धि नहीं हुई है, और वह राशि इवेंट मैनेजमेंट में एडजस्ट कर दी गई है।' तीसरे ने कहा कि, 'यही तो मूल्यांकन है, दोस्तों।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'इसलिए उन्होंने गाया, मुस्कुराने की वजह तुम हो।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन में क्या अंतर है, सुनते ही दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म तक कार-बाइक ले जा सकते हैं; बीच में है चौड़ी रोड