1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेटे के 18वें बर्थडे पर पिता ने दी करोड़ों की यह गिफ्ट, Video देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

बेटे के 18वें बर्थडे पर पिता ने दी करोड़ों की यह गिफ्ट, Video देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 11, 2024 12:32 pm IST,  Updated : Apr 11, 2024 12:32 pm IST

एक भारतीय शख्स ने अपने बेटे के 18वें जन्मदिन पर कुछ ऐसा गिफ्ट दिया जिसके बारे में आपने कभी सोचा तक नहीं होगा। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर इंसान जब छोटो होता है, तब उसे एक दिन का काफी बेसब्री से इंतजार होता है। जी हां आपने सही सोचा है, बर्थडे ही वह दिन होता है जिसका हर बच्चा खुशी से इंतजार करता है। बर्थडे हर किसी के लिए खास होता है मगर बच्चों में इसकी अलग ही खुशी देखने को मिलती है। इस दिन वह अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ पार्टी करता है। दोस्त और माता-पिता उसे अच्छे गिफ्ट भी देते हैं। अच्छा याद कीजिए आपको अपने बर्थडे पर सबसे महंगा क्या गिफ्ट मिला था? कुछ लोगों को साइकिल मिला होगा, कुछ लोगों को पसंदीदा जूते, कुछ लोगों को महंगे ड्रेस तो किसी को महंगा फोन गिफ्ट में मिला होगा। यह सभी गिफ्ट कुछ हजार के होंगे या फिर ज्यादा से ज्यादा लाख तक के होंगे। मगर क्या आपको कभी अपने जन्मदिन पर करोड़ों का गिफ्ट मिला है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ऐसा देखने को मिला।

गिफ्ट में मिली Lamborghini कार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि, एक भारतीय पिता ने अपने बेटे के 18वें जन्मदिन पर लेम्बोर्गिनी हुराकैन एसटीओ उपहार में दिया। वीडियो में भी नजर आता है कि बाप और बेटे लेम्बोर्गिनी के शोरूम में जाते हैं जहां उन्हें Lamborghini Huracan STO कार दिखाई जाती है। इतना ही नहीं लेम्बोर्गिनी वाले एक केक भी कटवाते हैं जिस पर लड़के का नाम तरुष लिखा हुआ है और उसे 18वां बर्थडे विश किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस कार की कीमत 4.99 करोड़ बताई जा रही है। वहीं इसकी On Road Price 5.5 करोड़ से भी ज्यादा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @historyinmemes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसी अकाउंट ने पूरी जानकारी दी है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद @crazy_facts9 नाम के अकाउंट से इस पर और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि, 'भारतीय व्यवसायी विवेक कुमार रूंगटा ने अपने बेटे तरुश को उनके 18वें जन्मदिन पर संयुक्त अरब अमीरात में एक लेम्बोर्गिनी हुराकन एसटीओ उपहार में दिया।'

इस वीडियो को देखने के बाद अन्य यूजर्स ने इस पर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा- यह काफी किस्मत वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा- और एक मैं हूं जिसने लोन पर अपने लिए कार खरीदा। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे पापा ने तो मुझे कुछ भी गिफ्ट नहीं किया।

ये भी पढ़ें-

No Parking बोर्ड का भी लोगों पर नहीं हो रहा था असर, फिर शख्स ने दिया कमाल का सॉल्यूशन, देखें Video

'बाबा का ढाबा' एक बार फिर से Viral, बॉलीवुड गाने पर डांस करते दिखे कांता प्रसाद, Video पर लोगों ने किया रिएक्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।