1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब दो विशाल हाथियों की लड़ाई से दहल उठा जंगल, फिर आगे जो हुआ जानकर दंग हो जाएंगे आप

जब दो विशाल हाथियों की लड़ाई से दहल उठा जंगल, फिर आगे जो हुआ जानकर दंग हो जाएंगे आप

 Published : Apr 04, 2023 09:43 pm IST,  Updated : Apr 04, 2023 09:43 pm IST

इस विशाल जानवर की लड़ाई अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो को लोगों के बीच खूब देखा जा रहा है। आप भी देखें ये वीडियो और बताएं हाथी क्यों लड़ रहे होंगे?

two elephants have a lot of fight- India TV Hindi
दो हाथियों की खूब लड़ाई होती है Image Source : TWITTER/@THEFIGEN_

अगर आप वन्यजीव प्रेमी हैं तो यह वीडियो आपके लिए है। इससे पहले भी आपने कई बार हाथियों की लड़ाई के वीडियो देखे होंगे। इस वीडियो में भी हाथी खूब लड़ते हैं। दोनों की लड़ाई देखकर आप हैरान रह जाएंगे कि दोनों क्यों लड़ रहे हैं? आपके मन में एक सवाल आएगा। इस विशाल जानवर की लड़ाई अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो को लोगों के बीच खूब देखा जा रहा है। आप भी देखें ये वीडियो और बताएं हाथी क्यों लड़ रहे होंगे?

दो हाथियों में जमकर मारपीट होती है

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो विशाल हाथी नजर आ रहे हैं। ये बीच सड़क पर लड़ते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बीच जमकर मारपीट होती है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि दोनों एक दूसरे से कम नहीं हैं। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि ये लड़ते-झगड़ते सड़क से जंगल की ओर चले जाते हैं। दोनों में इतनी जबरदस्त तकरार होती है कि एक पेड़ तक तोड़ देते हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या कहा?
इस वीडियो एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि क्या है इन दोनों दिग्गजों के बीच दिक्कत? इस खबर को लिखें जाने तक ढे़ढ लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को देख लिया है। वहीं वीडियो पर 3 हजारा से ज्यादा लाइक मिला गया है। वीडियो पर लोगों के रिप्लाई भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुझे पूरा यकीन है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि एक को दूसरे के पीनट बटर में चॉकलेट मिली है। एक यूजर ने लिखा कि कुछ इस तरह जानवर भी इंसानों की तरह हरकत करने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा कि फ्रेंच में एक कहावत है: "जब हाथी लड़ते हैं, तो असली शिकार पेड़ होते हैं।" यह वीडियो उसी का सटीक उदाहरण है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।