1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में डीजे को लेकर खूब हुई मारपीट, बेबस दूल्हे को देख आपको आ जाएगा तरस

शादी में डीजे को लेकर खूब हुई मारपीट, बेबस दूल्हे को देख आपको आ जाएगा तरस

 Published : Apr 24, 2023 10:41 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 10:41 pm IST

आपने अक्सर शादियों में सुना होगा कि डीजे कोई स्पेशल गाना नहीं बजा या फिर डीजे बंद करवाने को लेकर कहासुनी हो जाती है, जो कई बार मारपीट में बदल जाती है।

video of fight in marriage- India TV Hindi
शादी में मारपीट का वीडियो Image Source : ANI

शादियों में लड़ाई-झगड़ा आम हो गया है। आए दिन हमें ऐसी खबरें देखने और सुनने को मिल जाती हैं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों ने खूब मारपीट की है। वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे और हमेशा की तरह डीजे को लेकर मारपीट हो रही है। आपने अक्सर शादियों में सुना होगा कि डीजे कोई स्पेशल गाना नहीं बजा या फिर डीजे बंद करवाने को लेकर कहासुनी हो जाती है, जो कई बार मारपीट में बदल जाती है।

दूल्हे की लाचारी देखा होगा दुख

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि रिश्तेदार आपस में भिड़ गए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा बेबस नजर आ रहा है। शादी समारोह में आए रिश्तेदार एक-दूसरे को मार रहे हैं। कुछ लोगों को साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वो बहुत ही बेरहमी से लोगों को मार रहे हैं। इसमें महिलाएं और बच्चे भी देखे जा सकते हैं। कुछ ही देर में खुशी मातम में फैल जाता है। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि हॉल में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है। 

आखिर ये मामला कहां का है?
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है। जहां डीजे को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इस संबंध में SP सिटी अखिलेश भदौरिया ने कहा, "ये घटना थाना मझोला से संबंधित बताया जा रहा है। घटनास्थल के बारे में जानकारी ली जा रही। अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।