1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. OMG: पेड़ से आग निकलते देख लोगों में मच गई अफरा-तफरी!, देखिए वीडियो

OMG: पेड़ से आग निकलते देख लोगों में मच गई अफरा-तफरी!, देखिए वीडियो

 Published : Mar 24, 2023 03:42 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 03:42 pm IST

हम आपस में कहें कि पेड़ से आग निकलती है तो क्या आप यकीन करेंगे? हमें एक पल के लिए भी यकीन नहीं हुआ लेकिन इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पेड़ से आग निकल रही है।

fire coming out of the tree- India TV Hindi
पेड़ से निकल आग निकल रहा है Image Source : TWITTER

हम नहीं जानते हैं कि सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या देखने को मिल जाए है। कई बार ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखकर आंखों को यकीन ही नहीं होता। एक बार के लिए लगता है कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? इस वीडियो ने लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो देखने के बाद आप दंग हो जाएंगे। अगर हम आपस में कहें कि पेड़ से आग निकलती है तो क्या आप यकीन करेंगे? हमें एक पल के लिए भी यकीन नहीं हुआ लेकिन इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पेड़ से आग निकल रही है। 

पेड़ से निकल रही है आग 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पेड़ के मोटे तने में एक बड़ा सा छेद नजर आ रहा है। क्या आप उस छेद से आग निकलते हुए देख सकते हैं? आप साफ देख सकते हैं कि पेड़ के छेद में आग दिखाई दे रही है। इसमें सबसे आश्चर्य की बात यह है कि अगर आग है तो लकड़ी में क्यों नहीं जल रही है?  इस वीडियो के बारे में बता दें कि यह स्क्रिप्टेड या एडिटेड हो सकता है। ऐसे में ये वीडियो इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता है कि ऐसा हकीकत में हुआ है या नहीं।

देख लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि क्या इसके अंदर से नरक का रास्ता है? एक यूजर ने लिखा कि आग है तो धुआं क्यों नहीं? यहां आग नहीं लगी है। एक यूजर ने लिखा कि आग लगी हो तो पिज्जा बना लो। इस वीडियो पर कई यूजर्स के अजीबोगरीब रिएक्शन सामने आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।