1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फॉक्स न्यूज के मालिक रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में करेंगे 5वीं शादी, गर्लफ्रेंड को डायमंड रिंग देकर किया प्रपोज

फॉक्स न्यूज के मालिक रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में करेंगे 5वीं शादी, गर्लफ्रेंड को डायमंड रिंग देकर किया प्रपोज

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 20, 2023 11:21 pm IST,  Updated : Mar 20, 2023 11:21 pm IST

न्यूज़ के मालिक रूपर्ट मर्डोक 92 साल के उम्र में अपनी 5वीं शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी 66 वर्षीय गर्लफ्रेंड एन लेस्ली स्मिथ को डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया।

रूपर्ट मर्डोक और उनकी प्रेमिका एन लेस्ली स्मिथ - India TV Hindi
रूपर्ट मर्डोक और उनकी प्रेमिका एन लेस्ली स्मिथ Image Source : INDIA TV

आज कल जहां लोग शादी से भाग रहे हैं, वहीं मीडिया बिजनेस टाइकून और फॉक्स न्यूज़ के मालिक रूपर्ट मर्डोक की शादी का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लोग एक शादी में परेशान हो जाते है। वहीं युवा भी 40-45 के बाद शादी करने की हिम्मत नहीं करता। लेकिन ये साहब हैं कि मान ही नहीं रहे। बता दें कि रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में 5वीं बार शादी करने जा रहे हैं। पिछले साल ही उन्होंने अपनी चौथी बीवी को तलाक दिया था। उसके ठीक 7 महीने बाद ही उन्होंने अपनी 66 साल की गर्लफ्रेंड एन लेस्ली स्मिथ से सगाई कर ली। रूपर्ट की चौथी शादी 1 साल भी नहीं टीकी थी और उन्होंने अपनी चौथी पत्नी को भी तलाक दे दिया था। अब देखने वाली बात ये है कि क्या ये शादी उनके जीवन को पार लगा पाएगी या दुनिया को अलविदा कहने से पहले और भी शादियां करनी पड़ेगी।

डायमंड रिंग देकर किया प्रपोज

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, रूपर्ट मर्डोक ने 17 मार्च को न्यूयॉर्क में अपनी 66 साल की गर्लफ्रेंड को एक एस्चर-कट डायमंड सॉलिटेयर के साथ प्रपोज किया। मर्डोक ने कहा- ‘मैं बहुत घबराया हुआ था। मैं प्यार में पड़ने से डरता था – लेकिन मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी होगा। यह बेहतर होगा। मैं खुश हूं।’ आपको बता दें कि रूपर्ट की होने वाली दुल्हन सैन फ्रांसिस्को पुलिस विभाग में पादरी रह चुकी हैं। उनके पति चेस्टर स्मिथ का देहांत हो चुका है और वह एक गायक, रेडियो और टेलीविजन से जुड़े थे। एन लेस्ली स्मिथ ने बताया कि 14 साल पहले उनके पति की मृत्यु हो गई थी और अब वह अपने पार्टनर के तौर पर रूपर्ट मर्डोक को चुन चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति भी एक व्यापारी थे और वह स्थानीय पत्रों के लिए काम किया करते थे। उन्होंने रेडियो और टीवी स्टेशन और यूनिविजन को बढ़ावा देने में मदद की।

इससे पहले चार शादियां हुई, सभी टूटी

जानकारी के अनुसार, रूपर्ट मर्डोक और एन लेस्ली स्मिथ की मुलाकात सितंबर में हुई थी और क्रिसमस पर उन्होंने इसे ऑफिशियल किया था। मर्डोक की यह पांचवीं शादी है। इससे पहले उनकी शादी जेरी हॉल, वेंडी मर्डोक, अन्ना मर्डोक मान और पेट्रीसिया बुकर से हुई थी।

ये भी पढ़ें:

भारत के ये शहर आपको विदेशों में भी मिल जाएंगे

दिन में महिलाओं को करता था KISS और रात में चोरी, बिहार का 'सीरियल किसर' हुआ गिरफ्तार

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।