1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिन में महिलाओं को करता था KISS और रात में चोरी, बिहार का 'सीरियल किसर' हुआ गिरफ्तार

दिन में महिलाओं को करता था KISS और रात में चोरी, बिहार का 'सीरियल किसर' हुआ गिरफ्तार

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 20, 2023 07:13 pm IST,  Updated : Mar 20, 2023 07:13 pm IST

आपको वह घटना याद है जब एक युवक अस्पताल में खड़ी एक महिला को जबरन किस कर के भाग गया था। घटना CCTV में कैद हो गई थी और फिर वह CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उस युवक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। अब वह युवक गिरफ्तार हो चुका है।

आरोपी का नाम मो. अकरम है। (बिहार सीरियल किसर)- India TV Hindi
आरोपी का नाम मो. अकरम है। Image Source : SOCIAL MEDIA

हाल में ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक महिला को जबरन किस कर के भाग गया था। पूरा मामला बिहार के जमुई जिले में स्थित सदर अस्पताल परिसर का था। इस मामले में बिहीर का वह 'सीरियल किसर' गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस के अनुसार, ऐसा करने वालों का एक गैंग ही था जिसमें 4 लोग शामिल थे। अब पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है और छापेमारी में इस गिरोह के सरगना और अन्य 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को महिसौढ़ी बाबू टोला से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़

'सीरियल किसर' की गिरफ्तारी के बाद गिरोह को लेकर पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरोह की सरगना की पहचान मो. अकरम के तौर पर हुई है। गैंग का लीडर महिसौढ़ी मुहल्ला का ही रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में कुल 4 लोग थे। ये दिन के समय महिलाओं से छेड़खानी करते और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी का समान भी बरामद किया है। गैंग के लीडर ने पुलिस को बताया कि वह ऐसी घटनाएं पहले भी कर चुका है लेकिन उन महिलाओं ने समाज में लोक-लाज के डर से किसी से शिकायत नहीं की। पुलिस गिरोह के दूसरे सदस्यों को भी खोज रही है।

ये था पूरा मामला

बिहार के जमुई जिले में स्थित सदर अस्पताल परिसर में एक महिला खड़ी होकर फोन पर बातचीत कर रही थी। तभी पीछे से एक युवक आया और उसे पकड़कर जबरन किस करने लगा। महिला ने खुद को उससे छुड़ाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। युवक महिला को जबरन किस करने के बाद वहां से रफू चक्कर हो गया। यह घटना 10 मार्च की थी। यह पूरी घटना अस्पताल में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। CCTV की फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इस वीडियो के वायरल होते ही कई लोग उस युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस इस युवक की तलाश में जुट गई और सोमवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:

सूप में मिला मरा हुआ चूहा, ग्राहकों ने मामला दर्ज करवाया, रेस्टोरेंट हुआ बंद

अमेरिकन लड़की ने नाटू-नाटू सॉन्ग पर बारिश में भीगते हुए किया कमाल का डांस, Video को मिले 4 मिलियन व्यूज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।