1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सूप में मिला मरा हुआ चूहा, ग्राहकों ने मामला दर्ज करवाया, रेस्टोरेंट हुआ बंद

सूप में मिला मरा हुआ चूहा, ग्राहकों ने मामला दर्ज करवाया, रेस्टोरेंट हुआ बंद

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 20, 2023 05:19 pm IST,  Updated : Mar 20, 2023 05:19 pm IST

अमेरिका के मैनहट्टन में एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए एक कपल के सूप में मरा हुआ चूहा मिला। इसका वीडियो और फोटो कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

एक रेस्टोरेंट ने अपने ग्राहकों को खाने में मरा हुआ चूहा परोस दिया।- India TV Hindi
एक रेस्टोरेंट ने अपने ग्राहकों को खाने में मरा हुआ चूहा परोस दिया। Image Source : INSTAGRAM

लोग अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए पार्क, मूवी, कैफे या किसी अच्छे होटल में डीनर के लिए जाते हैं। खासतौर पर अपनों के साथ बीताई गई छुट्टियां कई यादगार लम्हें देकर जाता है। लेकिन तब क्या होगा जब आप अपने मनपसंदीदा होटल में खाने के लिए अपने दोस्त या अपने पार्टनर के साथ गए हों और आपके खाने में एक मरा हुआ चूहा मिल जाए। यह देखकर तो आपको आपके मनपसंदीदा खाने से तो नफरत हो ही जाएगी। इसके बाद आप कभी भी उस जगह पर खाने के लिए नहीं जाएंगे। हाल में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला है जिसमें एक रेस्टोरेंट में खाने गए दो ग्राहकों को उनके सूप में मरा हुआ चूहा मिला। इस घटना के बाद रेस्टोरेंट पर केस कर दिया गया और फिलहाल उसे बंद कर दिया गया है। 

ग्राहकों ने सूप में मिले मरे हुए चूहे का वीडियो जारी किया

यह मामला USA के मैनहट्टन का है। यहां पर कोरेटाउन गैमीओक रेस्तरां में दो ग्राहकों ने उनके सूप में मरा हुआ चूहा मिलने का दावा किया है। इस मामले को रेस्टोरेंट पर मुकदमा दर्ज किया गया है और रेस्टोरेंट को बंद कर दिया गया है। इंस्टाग्राम पर इस मामले को लेकर ग्राहक ने वीडियो शेयर कर लिखा- गैमीओक रेस्तरां में उनके ऑर्डर किए हुए खाने में एक अजीब चीज पाई गई। हम ऐसा सिर्फ इसलिए कर रहे हैं ताकि लोगों में इसे लेकर जागरूकता फैले और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो सके। पोस्ट किए गए फोटो और वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि सूप के अंदर एक मरा हुआ चूहा पड़ा हुआ है। वीडियो देखने में इतना घिनौना है कि आपको उल्टी आ जाएगी। इस वीडियो को देखने के बाद यह तो तय है कि उन ग्राहकों ने आज से सूप पीना छोड़ दिया होगा।

रेस्टोरेंट ने भी अपनी ओर से जारी किया वीडियो

वीडियो के वायरल होने के बाद रेस्तरां में खाने वाले लोग बहुत ही सतर्क हो गए हैं। वहीं रेस्तरां ने एक और वीडियो जारी किया है जिसमें रेस्तरां के सेफ बहुत ही साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए काम कर रहे हैं। वीडियो में उन्होंने अपने यहां की साफ-सफाई की व्यवस्था को दिखाया है। इतना ही नहीं रेस्तरां के मैनेजर ने कहा कि इन ग्राहकों ने अपना खाना उबेर ईट्स के जरिए मंगाया था और जब उनके खाने में चूहा मिला तो वह उसे रेस्तरां लेकर आएं लेकिन हमने उनके खाने में ऐसा कुछ भी नहीं पाया।

ये भी पढ़ें:

बर्थडे के पॉकेट मनी से बेटे ने खरीदा DNA टेस्ट किट, रिपोर्ट आने पर खुल गई मां की पोल, परिवार में मच गया हंगामा

रशियन गर्ल से शादी कर 19 साल का लड़का पहुंचा अपने घर, दुल्हन को देख उड़े मां को होश, फिर जो हुआ...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।