1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रशियन गर्ल से शादी कर 19 साल का लड़का पहुंचा अपने घर, दुल्हन को देख उड़े मां को होश, फिर जो हुआ...

रशियन गर्ल से शादी कर 19 साल का लड़का पहुंचा अपने घर, दुल्हन को देख उड़े मां को होश, फिर जो हुआ...

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 18, 2023 04:52 pm IST,  Updated : Mar 18, 2023 04:52 pm IST

एक लड़का रशियन गर्ल से शादी कर अपने घर पहुंचा और अपनी मां को उस लड़की से मिलवाया। जब मां ने अपने बोटो को एक रशियन गर्ल के साथ देखा तो उसके होश ही उड़ गए और वह अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रही थी कि उसका बेटा कुछ ऐसा भी करेगा।

लड़का अपने घर में रशियन लड़की को रखने के लिए अपनी मां से जीद करने लगता है।- India TV Hindi
लड़का अपने घर में रशियन लड़की को रखने के लिए अपनी मां से जीद करने लगता है। Image Source : YOUTUBE

भारत में शादियों को लेकर एक खास किस्म का रिवाज है। शादी होगी तो अपनी बिरादरी में होगी या लव मैरिज के लिए तो पैरेंट्स कभी हामी नहीं भरेंगे। ज्यादातर भारतीय परिवारों की यहीं कहानी है। लोग यहां पर दूसरे धर्म और जातियों में शादी करने से कतराते हैं। बिना मां-बाप की रजामंदी के शादी नहीं हो सकती। लेकिन तब क्या होगा जब एक 19 साल का लड़का बिना अपने मां-बाप को बताए एक रशियन गर्ल से शादी कर उसे अपने घर ले आया हो और अपनी मां से उस लड़की को रखने की जीद करने लगे।

जब लड़का रशियन गर्ल से शादी कर घर ले आया

जी हां, ऐसा ही हुआ है कुछ इस वीडियो में, आप देख सकते हैं कि एक लड़का अपने घर एक रशियन लड़की को लेकर पहुंचता है। घर का दरवाजा उसकी मां खोलती है फिर वह लड़का अपनी मां से उस रशियन गर्ल को मिलवाता है और अपनी मां को बताता है कि अब वह शादीशुदा है और उसने उस लड़की से कोर्ट में शादी कर ली है। मां भी दोनों को देखकर हैरान रह जाती है। दोनों लड़के और लड़की ने गले में वरमाला डाल रखा है। लड़की की मांग में सिंदूर भी है। पहले तो मां को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता फिर लड़के के दोस्तों से पूछती है कि क्या ये सच है या नहीं? लड़के के दोस्त भी इस घटना को सही बताते हैं और कहते हैं कि हां ये सच है दोनों ने शादी कर ली है। फिर भी लड़के की मां को उनकी बातों पर भरोसा नहीं होता है इसके बाद लड़का अपनी मां को शादी के प्रुफ दिखाने को कहता है और कहता है कि मेरे पास मेरी शादी के प्रुफ्स हैं। फिर मां उस रशियन लड़की को समझाती है कि मेरा लड़का पागल है और वह नहीं जानता शादी का मतलब हमारे यहां शादी ऐसे नहीं होती। उसने तुम्हें भी पागल बनाया है। रशियन लड़की कुछ नहीं बोलती और मुस्कुरा कर रह जाती है।

मां रशियन लड़की को समझाते हुए।
Image Source : YOUTUBEमां रशियन लड़की को समझाते हुए।

शादी को लेकर कर रहे थे प्रैंक

रशियन लड़की को जब लड़के की मां समझा रही होती है तो वह पूरे मामले का भंडाफोड़ कर देती है और वह लड़के की मां को बताती है कि उसने शादी नहीं की है। वीडियो के अंत में लड़का अपनी मां को परेशान होते देख उन्हें बताता है कि मां ये एक प्रैंक वीडियो था। ये रशियन लड़की मेरी दोस्त है और इसका नाम अलोना है। लड़के का दोस्त भी उसकी मां को भरोसा दिलाता है कि हां आंटी यह सिर्फ एक प्रैंक था और हम आपके रिएक्शन को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे। इस वीडियो को अनमोल वर्मा नाम के लड़के ने अपने Youtube चैनल  Anmol Verma Vlogs पर शेयर किया है। लड़का ऐसे ही अपने Youtube पर प्रैंक का वीडियो शेयर करते रहता है। उसके चैनल को लगभग 1 लाख लोगों ने सब्सक्राइब किया है।

ये भी पढ़ें:

OMG! ये कौन सी नई बीमारी आ गई, पहले सिर दर्द और नाक से बहने लगता है खून, फिर मौत

बीच चौराहे पर महिला के साथ मारपीट, बेपरवाह ड्राइविंग को लेकर हुआ था विवाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।