1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पहले ईंट से मारकर किया बेहोश, फिर कुत्ते को बाइक से बांधकर 2.5 किलोमीटर तक घसीटा, सामने आया वीडियो

पहले ईंट से मारकर किया बेहोश, फिर कुत्ते को बाइक से बांधकर 2.5 किलोमीटर तक घसीटा, सामने आया वीडियो

 Published : Mar 20, 2023 10:16 am IST,  Updated : Mar 20, 2023 10:16 am IST

ये वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको गुस्सा आ जाएगा। जैसे कुत्ते के साथ क्रूर व्यवहार करते देखा गया है।

viral man attack on dog video- India TV Hindi
व्यक्ति ने कुत्ते को बांध दिया Image Source : TWITTER/@THEDOGMOTHER_

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स कुत्ते को मोटरसाइकिल से बांधकर खींच रहा है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको गुस्सा आ जाएगा। जैसे कुत्ते के साथ क्रूर व्यवहार करते देखा गया है।

पहले ईंट से मारकर किया बेहोश 

मिली जानकारी के मुताबिक शख्स ने पहले कुत्ते के सिर पर ईंट से वार किया, जिससे कुत्ता पूरी तरह से बेहोश हो गया। उसके बाद वह व्यक्ति कुत्ते के पैर बांधकर उसे बाइक से करीब दो किलोमीटर तक घसीटता ले गया। सड़क पर देख लोगों ने रोष जताया। कुछ लोगों ने पीछा कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया। लोगों ने व्यक्ति को थाने के हवाले कर दिया है। वहीं कुत्ते का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस्लाम ने कुत्ते के साथ ऐसा क्या किया?
आपको बता दें कि ये घटना शनिवार की दिन की है। गजियाबाद के विजयनगर थाने क्षेत्र के चरन सिंह कॉलोनी में हुआ था। इस घटना के संबंध में व्यक्ति ने बताया कि कुत्ता पागल हो गया था। कुत्ते ने कई लोगों को काट भी लिया था। आरोपी का नाम इस्लाम है। इस्लाम ने आगे बताया कि कुत्ता लगातार लोगों को निशाना बनाकर काट कर रहा था। इसलिए वो इसे आबादी से दूर छोड़ने जा रहा था। 

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए सूचना मिली थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि ये कोई पहला ऐसा मामला नहीं है जो हैरान कर देने वाला हो। महज चार महीने पहले इसी शहर में दो युवकों ने एक कुत्ते को फांसी पर लटका दिया था। जिससे कुत्ते की मौत हो गई। इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार भी किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।