1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेंढक और बिल्ली ने सांप को जमकर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मेंढक और बिल्ली ने सांप को जमकर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

 Published : Dec 25, 2022 12:43 pm IST,  Updated : Dec 26, 2022 10:34 am IST

वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक मेंढक और बिल्ली एक सांप को पीट रहे हैं।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

इंटरनेट की दुनिया में आए दिन अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर यकीन ही नहीं होता कि क्या ऐसा भी हो सकता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में एक मेंढक और बिल्ली एक सांप को पीट रहे हैं।

सांप के सारे प्रयास हो जाते हैं फेल 

आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे एक मेंढक ने सांप को मुंह में पकड़ रखा है। वहीं बिल्ली सांप को मारती दिख रही है। बिल्ली बार-बार सांप को मार रही है। सांप भी हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन मेंढक ने उसे अपने मुंह में इतनी मजबूती से जकड़ रखा है कि वह कुछ नहीं कर पाता। सांप बार-बार फूंक मारता लेकिन सारे प्रयास फेल हो जाते हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोइ हैरान है। आखिर कैसे संभव हो सकता है। सांप एक खतरनाक जानवर है इसके बावजूद भी मेंढक और बिल्ली से पीटता है। 

किसने वीडियो किया अपलोड
इस वायरल वीडियो को @MdDanis53596508 ने अपलोड किया है। यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे पास सवाल बहुत हैं लेकिन मैं हैरान हूं। इस वीडियो को यूजर्स द्वारा खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को एक हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।