1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्लफ्रेंड के सामने युवक को पटक कर मारा, दबंगों के आगे लड़की करती रही मिन्नतें, देखें गार्डन गलेरिया का यह Video

गर्लफ्रेंड के सामने युवक को पटक कर मारा, दबंगों के आगे लड़की करती रही मिन्नतें, देखें गार्डन गलेरिया का यह Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 09, 2024 01:02 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 01:02 pm IST

Garden Galleria में हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के सामने उसे पटक-पटक कर मारा।

युवक को मारते हुए दबंग- India TV Hindi
युवक को मारते हुए दबंग Image Source : SOCIAL MEDIA

नोएडा स्थित गार्डन गलेरिया से अक्सर मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसी घटना एक बार फिर से हुई है। जहां एक युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के सामने ही कुछ दबंगों ने बेरहमी से पीटा। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

युवक को दबंगों ने मिलकर खूब मारा

नोएडा सेक्टर 39 में स्थित गार्डन गलेरिया मॉल में कुछ दबंगों ने एक युवक को मामूली विवाद के चलते उसे बेरहमी से पीटा। युवक के साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को उसकी गर्लफ्रेंड के सामने ही कुछ लोग उस पर जमकर लात-घूंसे बरसा रहे हैं। दबंगों से बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए लड़की उनके सामने लाख मिन्नतें करती रही लेकिन लड़की की बात कोई भी नहीं सुन रहा। लोग मिलकर उस युवक की बुरी तरह पिटाई कर रहे हैं।

पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत 

इधर, मामले में बीच-बचाव करते हुए मॉल के स्टाफ ने मार खा रहे युवक को वहां से बचाकर निकाला। वहीं, मारपीट कर रहे दबंगों को भी मॉल से बाहर का रास्ता दिखाया गया। मारपीट का यह वीडियो मॉल में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले में कहा कि CCTV से पहचान कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

(नोएडा से राहुल ठाकुर की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

Bike मॉडिफिकेशन ऐसी करो कि चार लोग मांगने में शरमाएं, बंदे ने अपनी कलाकारी दिखाते हुए पूरी बाइक पर कर दिया पेंट

चलती बाइक पर युवक ने खड़े होकर किया स्टंट, वायरल हुआ Video तो पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।