1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जर्मन लड़की ने भारतीय से की शादी, अब कर रही खेतों में काम, देखें Video

जर्मन लड़की ने भारतीय से की शादी, अब कर रही खेतों में काम, देखें Video

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Feb 19, 2023 04:48 pm IST,  Updated : Feb 19, 2023 04:48 pm IST

सोशल मीडिया पर एक कपल की लव स्टोरी काफी सुर्खिया बटोर रही है। जर्मनी की लड़की ने भारतीय लड़के से शादी की। जिसके बाद वह भारत में ही रहने लगी। अब वह भारत के देसी रंग में रंग गई है।

जूली अब यहीं भारत में ही रहती हैं और वह भारत के देसी अंदाज में घुल-मिल गई हैं।- India TV Hindi
जूली अब यहीं भारत में ही रहती हैं और वह भारत के देसी अंदाज में घुल-मिल गई हैं। Image Source : INSTAGRAM

यूट्यूब पर एक कपल की लव स्टोरी काफी वायरल हो रही है। यह कपल सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर है। हम आपको इसी कपल के बारे में बताने जा रहे हैं कि कैसे वे इस रिश्ते में आएं। कैसे राजस्थान के रहने वाले अर्जुन ने जर्मनी की जूली से शादी की। यह कपल अपने वीडियो ब्लॉग को YouTube चैनल पर शेयर करते रहता है। जूली अब यहीं भारत में ही रहती हैं और वह भारत के देसी अंदाज में घुल-मिल गई हैं। वह खेतों में भी काम करती हैं। जूली का यह देसी अंदाज यूजर्स को काफी पसंद आता है। 

जूली और अर्जुन पहली बार दुबई में मिले थे।
Image Source : INSTAGRAMजूली और अर्जुन पहली बार दुबई में मिले थे।

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

अर्जुन ने बताया कि वह साल 2018 में जूली से मिले थे। उस वक्त वह किसी काम से दुबई गए हुए थे तभी वह जूली से मिले। जूली भी वहां फोटोशूट के लिए आई हुईं थी। अर्जुन ने उन्हें पहली बार समुद्र किनारे बिकनी में देखा था। जूली को देखते ही उन्हें उससे प्यार हो गया। जूली उस वक्त समुद्र के किनारे स्विमिंग कर रही थी। अर्जुन ने जूली से बात करने की पहल खुद से ही की थी। अर्जुन ने आगे बताया कि जब उन्होंने जूली को देखा तो उससे बात करने के बहाने उन्होंने उसकी स्वीमिंग की काफी तारीफ की। इसके बाद उन्होंने जूली की खूबसूरती की भी तारीफ की। फिर अर्जुन ने जूली से सीधे उनका नंबर मांग लिया। जूली ने पहले तो उन्हें इनकार कर दिया क्यों कि वह अजनबियों को अपना नंबर नहीं देती थी। लेकिन जाते-जाते उन्होंने अर्जुन से उनका नंबर ले लिया।

देसी रंग में रंगी जूली

जूली का देसी अंदाज यूजर्स को काफी पसंद आता है।
Image Source : INSTAGRAMजूली का देसी अंदाज यूजर्स को काफी पसंद आता है।

दो दिन बाद जब जूली का मैसेज आया तो अर्जुन के खुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। अर्जुन और जूली एक दूसरे से मिले फिर अर्जुन ने जूली को दुबई घुमाया। उन दोनों के बीच बातचीत अब पहले से ज्यादा होने लगी और वह रोज ही मिलने लगे। जूली दुबई दो महीने रूकी जबकि वह सिर्फ दो हफ्ते के लिए ही आईं थी। उसके बाद उनके जर्मनी जाने के बाद भी अर्जुन से वह बात करते रही। इसके बाद वह एक बार इंडिया अर्जुन से मिलने आईं और फिर वह यहीं की होकर रह गईं। साल 2020 में अर्जुन ने जूली को प्रोपोज किया फिर 1 साल बाद उन्होंने शादी कर ली। जूली इसके बाद जर्मनी कभी नहीं गईं। वह अब हिंदी भी बोलने लगी हैं। 

सोशल मीडिया पर छाया यह कपल

जूली के इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं Youtube पर उनके 6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। सोशल मीडिया पर यह कपल काफी पॉपुलर है और वे अपनी डेली लाइफ से जुड़े Video शेयर करते रहते हैं। हाल में ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह खेतों में काम करते हुए दिख रही थी। वह खेतों में प्याज रोपते हुए नजर आ रही थी। इसके अलावा वह एक और वीडियो में गाय का दूध निकालते हुए नजर आ रही हैं। कुछ हफ्ते पहले ही जूली ने एक वीडियो शेयर किया था उसमें वह कह रही थी कि जो प्याज उन्होंने रोपे थे वह अब बड़े हो गए हैं। इसी वीडियो में वह गायों को हरा चारा देते हुए नजर आ रही हैं। 

यह भी पढ़ें:

"Excuse me! खिड़की खोल दीजिए, गुटखा थूकना है...", बंदे ने एयरहोस्टेस से की अजीबोगरीब हरकत

हिंदी बोलने वाले यात्रियों को चलती ट्रेन में ढूंढकर पीटा, Video देख यूजर्स बोले- विरोध की ये कैसी सनक है भाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।