1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की के सामने सैलून में खड़े लोगों ने उड़ा दिए अपने बाल, Video देखने के बाद समझ आएगा पूरा माजरा

लड़की के सामने सैलून में खड़े लोगों ने उड़ा दिए अपने बाल, Video देखने के बाद समझ आएगा पूरा माजरा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 23, 2024 09:38 pm IST,  Updated : Sep 23, 2024 09:38 pm IST

एक लड़की के सामने जब सैलून के सारे स्टाफ ने अपने आप को गंजा कर लिया। स्टाफ के इस कारनामे को देख लोग हैरान रह गए।

लड़की के सामने सैलून वाले गंजे हो गए - India TV Hindi
लड़की के सामने सैलून वाले गंजे हो गए Image Source : SOCIAL MEDIA

क्या होगा जब आप बाल बनवावे सैलून गए हों और आपके सामने सैलून के सभी लोग अपने बाल मुड़ाने लगे। यह देख कर आप यकीनन सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ये लोग अपने सिर के बाल क्यों उतार रहे हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की के सामने सैलून में खड़े वहां के स्टाफ ने अपने सिर के बाल खुद से ही उड़ा दिए। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @foundershistory नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। 

देखते ही देखते सैलून का सारा स्टाफ हो गया गंजा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सैलून में गंजी हो रही है। नाई उसके सिर के बालों को ट्रिमर से उड़ाते नजर आ रहा है। लड़की को जैसे ही यह एहसास होता है कि उसके लंबे और घने बाल एक झटके में चले गए तो वह शॉक्ड रह जाती है। ऐसे में लड़का का साथ देने के लिए नाई अपने सिर से भी अपने बाल को ट्रिमर से उड़ाने लगता है और लड़की के सामने टकला होने लगता है। अगले पल ही लड़की उस बार्बर को देखकर चौंक जाती है। इसके बाद सैलून में खड़े हर एक स्टाफ ने लड़की के सामने अपने आप को गंजा कर लिया। वीडियो के अंत में लड़की के साथ-साथ सैलून के सभी स्टाफ भी टकले नजर आ रहे हैं।

सैलून वालों ने क्यों किया ऐसा

अब आइए आपको बताते हैं कि आखिर सैलून वालों ने ऐसा क्यों किया? दरअसल, लड़की कैंसर से पीड़ित थी और लड़की का किमो होने वाला था। किमो से पहले लड़की सैलून में खुद को गंजी करवाने आई थी। ऐसे में सैलून वाले लड़की का हौसला बढ़ाने के लिए खुद को भी गंजा कर लेते हैं। ताकि लड़की को यह ना लगे कि कैंसर से लड़ रही जंग में वह अकेली है। सैलून वालों ने बेहद ही सम्मानजनक अंदाज में लड़की का सपोर्ट किया। वीडियो में सैलून वालों के इस सपोर्ट को देख इंटरनेट की जनता उनसे काफी इम्प्रेस हुई और उनके इस नेक कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। वीडियो देखने के बाद हर किसी की आंखें गिली हो गईं।

ये भी पढ़ें:

टिड्डे खाने से रहेंगे सेहतमंद, बाल होंगे मजबूत, नींद भी आएगी अच्छी; रिपोर्ट में किया गया दावा

Youtube पर सिल्वर, गोल्ड और डायमंड प्ले बटन कब मिलते हैं और कितनी होती है कमाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।