1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक कॉकरोच के कारण लड़की के साथ हुआ बड़ा हादसा, दर्दनाक कहानी जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

एक कॉकरोच के कारण लड़की के साथ हुआ बड़ा हादसा, दर्दनाक कहानी जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

 Published : Apr 24, 2023 08:48 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 08:48 pm IST

यह सब उनके सामने आ जाए तो डरना लाजमी है। हालांकि इस वीडियो में कुछ अलग ही देखने को मिला है। वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे कि ये लड़की सच में कॉकरोच से डरती नहीं है।

viral cockroach video- India TV Hindi
वायरल कॉकरोच वीडियो Image Source : INSTAGRAM

आपने अक्सर देखा होगा कि लड़कियां कॉकरोच से बहुत डरती हैं। अगर कोई कॉकरोच उसके सामने आ जाए तो वह अपने सिर पर आसमान से उठा लेती है। इसके चलते कई बार घटनाएं भी हो जाती हैं। जैसा कि इस वीडियो में एक लड़की के साथ हुआ। अब यह स्पष्ट है कि लड़कियां कॉकरोच और चूहों से डरती हैं। ऐसे में अगर यह सब उनके सामने आ जाए तो डरना लाजमी है। हालांकि इस वीडियो में कुछ अलग ही देखने को मिला है। वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे कि ये लड़की सच में कॉकरोच से डरती नहीं है।

एक कॉकरोच के चक्कर में हुआ हादसा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की कॉकरोच को मारती हुई नजर आ रही है। वह कुर्सी पर खड़े होकर मार रही है, तभी ऐसा हादसा हो जाता है कि लड़की ने शायद उस हादसे के बारे में सोचा भी नहीं होगा। बेचारी कुर्सी से नीचे गिर जाती है। हालांकि अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि लड़की पहले ही कॉकरोच को मार चुकी है। वीडियो में जिस तरह से लड़की जमीन पर गिरी है, उससे साफ है कि युवती को काफी चोट आई होगी।

लड़की की दर्द को यूजर्स ने समझा
वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं आपका दर्द समझ सकता हूं। एक यूजर ने लिखा कि हमारे साथ भी ऐसा हुआ। हमें वह दर्द भी याद है। एक यूजर ने लिखा कि बड़ा बदमाश कॉकरोच था। वीडियो पर कई लोगों ने फनी रिएक्शन भी दिए हैं, जो देखने लायक हैं। इस खबर को लिखे जाने तक वीडियो को कई लाख लोगों ने देख लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।