1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'दीदी' को सांप भी लग रहा था क्यूट, चली थीं Kiss करने, फिर जो हुआ...Video देख अटक गई लोगों की सांसे

'दीदी' को सांप भी लग रहा था क्यूट, चली थीं Kiss करने, फिर जो हुआ...Video देख अटक गई लोगों की सांसे

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 01, 2023 02:29 pm IST,  Updated : Jun 01, 2023 02:29 pm IST

एक लड़की को सांप को Kiss करना भारी पड़ गया। लड़की के इस हरकत को देख लोग भी डर गए। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सांप को किस करते हुए लड़की।- India TV Hindi
सांप को किस करते हुए लड़की। Image Source : TWITTER

लड़कियां दिखाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाती हैं। जिससे उनकी खूब फजिहत होती है। जैसे-जैसे सोशल मीडिया का जमाना बढ़ा है, वैसे-वैसे लोगों पर वायरल होना का भूत सवार होता गया है। इस चक्कर में लोग अपनी जान जोखिम में डालने से पहले सोचते तक भी नहीं। कई बार कुछ लड़कियां नया ट्राई करने के चक्कर में अलग ही कांड कर बैठती हैं। ऐसा ही कुछ इस लड़की के साथ भी हुआ। फिलहाल लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

सांप को लड़की कर थी Kiss

सांप धरती पर रह रहे खतरनाक जीवों में से एक है। जिसके सामने से भी ये गुजर जाते हैं लोग वहां से बचकर निकलने में ही अपनी भलाई समझते हैं। लेकिन इस लड़की को पता नहीं क्या सूझा वह एक सांप को देखते ही Kiss करने लगी। बाद में लड़की को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। वीडियो को देख कई लोगों की तो हंसी रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कई लोग लड़की की मूर्खता पर मजाकिया अंदाज में कमेंट भी कर रहे हैं।

सांप को Kiss करना पड़ गया भारी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लोग हाथ में एक बड़े से सांप को पकड़ कर खड़े हैं। एक शख्स आगे खड़ा है जिसके हाथ में सांप का मुंह है तो दूसरा शख्स पीछे खड़ा है जो सांप की पूंछ पकड़े हुए है। इसी बीच एक लड़की आती है। अब दीदी के दिमाग में पता नहीं क्या आया। उन्हें सांप इतना क्यूट लगा कि वह उसे किस करने के लिए अपना चेहरा आगे करने लगीं। सांप अपनी तरफ आते हुए चेहरे को देखकर घबरा गया और उसने दीदी पर हमला कर दिया। लड़की सांप को किस करने चली थी लेकिन उल्टा सांप ने लड़की के मुंह को दबोच लिया। यह देख वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। लोगों ने काफी कोशिश की ताकि सांप लड़की के मुंह को छोड़ दे लेकिन सांप था कि वह छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहा था। सांप पकड़े हुए शख्स लड़की को सांप के चुंगल से कैसे भी छुड़ने की कोशिश में लग जाता है।

लोगों ने कमेंट कर लिए लड़की के मजे

इस वीडियो को ट्विटर पर @cctvidiots नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने लाइक किया है। कई लोग दीदी की इस हरकत पर मजेदार कमेंट कर चटकारे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- दीदी ये kiss जीवन भर नहीं भूलेंगी। वहीं, दूसरे शख्स ने लिखा- ये तो डेथ किस है। जबकि कई लोगों ने इस वीडियो को काफी डरावना बताया।  

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: लैपटॉप लिए लड़कों के बीच में एक अकेली लड़की कर रही काम, 20 सेकंड में खोजकर दिखाएं

मिलिए दुनिया की सबसे खूबसूरत रानियों और राजकुमारियों से
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।