1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: लैपटॉप लिए लड़कों के बीच में एक अकेली लड़की कर रही काम, 20 सेकंड में खोजकर दिखाएं

Optical Illusion: लैपटॉप लिए लड़कों के बीच में एक अकेली लड़की कर रही काम, 20 सेकंड में खोजकर दिखाएं

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 01, 2023 12:57 pm IST,  Updated : Jun 01, 2023 12:57 pm IST

Optical Illusion की ये तस्वीर आपका दिमाग घुमा देगी। तस्वीर में लड़कों के बीच एक लड़की लैपटॉप पर काम कर रही है। आपको उसी लड़की को 20 सेकंड में खोजना है।

Optical Illusion- India TV Hindi
लड़की को खोजें। Image Source : BRIGHT SIDE

Optical Illusion की तस्वीरें दिमाग घुमा देती है। इनमें दी गई पहेलियां जल्दी किसी से हल नहीं होतीं। इन्हें वहीं हल कर सकते हैं, जिनका दिमाग और नजर दोनों ही तेज हो। सोशल मीडिया पर ये ऑप्टिकल इल्यूजन से संबंधित कई तरह के गेम दिखते हैं। ऐसा ही एक और चैलेंज आपके लिए लेकर हम आए हैं। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए एक तय समय सीमा भी रखा गया है, ताकि ये चुनौती आपके लिए थोड़ा टफ हो जाए।

Related Stories

लड़कों की दुनिया में लड़की को खोजें

ऊपर एक तस्वीर दी गई है। जिसमें लैपटॉप पर लड़कों की भीड़ में एक लड़की काम कर रही है। इस लड़की को आपको ढूंढकर दिखाना है। इसके लिए आपको पास 20 सेकंड का समय है। बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए कई लोगों ने कोशिश किया लेकिन वह सभी लोग असफल रहें। कुछ लोग सही उत्तर तक पहुंच गए लेकिन उन्होंने समय बहुत ले लिया। ऐसे में देखा जाए तो सही मायने में कोई भी शख्स इस चुनौती को पार नहीं कर पाया है।

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEलड़की को खोजें।

क्या आपने लड़की को ढूंढ लिया?

लड़की खोजना कोई खेल नहीं है। अगर आपमें से कुछ लोगों ने लड़की को ढूंढ लिया है तो आप वास्तव में तेज नजर वाले इंसान हैं। जिन लोगों को लड़की नहीं मिली उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। हम उनके साथ में लड़की को ढूंढने में मदद करेंगे। तो सबसे पहले आपको तस्वीर गौर से देखनी है। तस्वीर को नीचे से दूसरी लाइन में देखिए। इस लाइन में बाएं से तीसरे नंबर पर लड़की लैपटॉप पर काम करते हुए आपको दिख जाएगी। आपकी सुविधा के लिए हमने एक और तस्वीर नीचे लगा दी है। जिसमें लड़की को हाईलाइट कर दिया गया है।

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEये रही लड़की मिल गई।

ये भी पढ़ें:

मिलिए दुनिया की सबसे खूबसूरत रानियों और राजकुमारियों से

दुनिया में ये पक्षी बिकते हैं सबसे महंगे, करोड़ों में होती है कीमत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।