1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: कैक्टस के पौधों के बीच छिपा है रसीला सेब, है दम तो 20 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

Optical Illusion: कैक्टस के पौधों के बीच छिपा है रसीला सेब, है दम तो 20 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 21, 2023 02:37 pm IST,  Updated : May 21, 2023 02:37 pm IST

ऑप्टिकल इल्यूजन एक प्रकार की तस्वीर होती है जिसमें एक तस्वीर के अंदर बड़ी ही बारीकी से किसी वस्तु को छिपा दिया जाता है। इसके बाद जब आपसे उसे खोजने या ढूंढने को कहा जाता है तो आप पूरा प्रयास करते हैं। इससे दिमाग और आंखों की अच्छी खासी कसरत भी हो जाती है।

Optical illusion brainstorming viral puzzle picture google trends find apple between cactus within 2- India TV Hindi
कैक्टस के पौधों के बीच छिपा है रसीला सेब Image Source : SOCIAL MEDIA

Optical Illusion: इंटरनेट पर प्रतिदिन सैकड़ों वीडियो व पोस्ट शेयर किए जाते हैं। कुछ पोस्ट अच्छे नहीं लगते लेकिन पोस्ट ऐसे होते हैं जो आपके दिमाग को इस्तेमाल करने के लिए आपको मजबूर करते हैं। ऐसा ही एक कॉनसेप्ट होता है ऑप्टिकल इल्यूजन का। ऑप्टिकल इल्यूजन एक प्रकार की तस्वीर होती है जिसमें एक तस्वीर के अंदर बड़ी ही बारीकी से किसी वस्तु को छिपा दिया जाता है। इसके बाद जब आपसे उसे खोजने या ढूंढने को कहा जाता है तो आप पूरा प्रयास करते हैं। इससे दिमाग और आंखों की अच्छी खासी कसरत भी हो जाती है। 

कैक्टस के बीच रखा है सेब

कैक्टस का कांटेदार पौधा लगभग सभी ने देखा होगा। साथ ही आपने हरे रंग का सेब भी देखा होगा। ऐसे में आपको हम जो तस्वीर दिखाने वाले हैं उसमें कई कैक्टस के पोधे दिख रहे हैं। अलग-अलग आकार और डिजाइन के कैक्टस के इन पौधों के बीच एक सेब रखा हुआ है। सेब ऐसा है कि इस पौधों की भीड़ में दिख ही नहीं रहा है। ऐसे में अगर आपमें क्षमता है तो आप यह कैक्टस खोजकर दिखाइए। आपको इसके लिए 20 सेकेंड दिए जाते हैं। अगर आपने कैक्टस के बीच रखे सेब को ढूंढ लिया जो मान लीजिएगा कि आपकी बुद्धि बहुत तेज है। 

Optical illusion brainstorming viral puzzle picture google trends find apple between cactus within 2
Image Source : SOCIAL MEDIAकैक्टस के पौधों के बीच छिपा है रसीला सेब

इस तस्वीर में रसीले सेब को अच्छे-अच्छे लोग नहीं ढूंढ पाए हैं। अगर आप भी ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर में सेब नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद कर देते हैं। दरअसल सेब ऊपर से नीचे आते समय 9वें नंबर लाइन में बाए से तीसरा है। आप देख सकते हैं कि यह सेब हरे रंग है जिसे बड़ी ही बारीकियों से कैक्टस के बीच में छिपाया गया है। अगर आपने सेब ढूंढ लिया था तो आप मान लीजिए कि आपकी बुद्धि तेज है। लेकिन अगर आप नहीं ढूंढ पाए तो अगली बार और अच्छे से और फोकस होकर प्रयास करिएगा। यकीनन अगली बार आप ऑप्टिकल इल्यूजन क्विज में जीत जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।