1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: इस तस्वीर में क्या गलत है बताइए, अभी तक कोई नहीं बता पाया, आपने बता दिया तो कहलाएंगे सुपर स्मार्ट

Optical Illusion: इस तस्वीर में क्या गलत है बताइए, अभी तक कोई नहीं बता पाया, आपने बता दिया तो कहलाएंगे सुपर स्मार्ट

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 15, 2023 03:55 pm IST,  Updated : May 15, 2023 03:56 pm IST

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए इसमें एक गलती छुपी हुई है। अगर आप इसमें छिपी गलती को ढूंढ लेते हैं तो आप एक जीनियस व्यक्ति कहलाएंगे।

इसमें क्या गलत है?- India TV Hindi
इसमें क्या गलत है? Image Source : BRIGHT SIDE

Optical Illusion की मजेदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर रोज सामने आते रहती हैं। इसी क्रम में आज हम फिर से आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं जिसे देख आपका सिर चकरा जाएगा। यह वायरल तस्वीर लोगों को कन्फ्यूज भी बहुत कर रही है। हालांकि कई लोग ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों को देख दिया गया चैलेंज झट से पूरा कर देते हैं। वहीं, कुछ लोगों का इसमें दिमाग का दही हो जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें मनोरंजन के साथ-साथ आपका दिमाग और नजरें भी तेज करने का काम करती हैं। 

Related Stories

तस्वीर में छिपे गलती को ढूंढिए

तो चलिए अब आपको बता देते हैं कि आपको इस चैलेंज में क्या करना है। ऊपर दिए गए तस्वीर को आपको ध्यान से देखना है और इस तस्वीर में छिपे गलती को ढूंढना है। यानी कि इस तस्वीर में क्या गलत है यह आपको खोजकर बताना है। दिए हुए तस्वीर में 1 से लेकर 9 तक की गिनती लिखी हुई है लेकिन इसमें कुछ गलत है जो आपको ढूंढना है कि आखिर इसमें क्या गलत है। आपको बता दें कि अभी तक इस तस्वीर में छिपे गलती को कोई ढूंढ नहीं पाया है।

इसमें क्या गलत है?
Image Source : BRIGHT SIDEइसमें क्या गलत है?

ये रहा सही जवाब

क्या आपने गलती ढूंढ लिया? अगर हां तो शायद आप पहले इंसान हैं जो इस काम में सफल हो पाया है। अगर नहीं तो हम आपको दिखाएंगे कि इस तस्वीर में क्या गलत है? देखिए इस तस्वीर को गिनती में तो आपको कहीं भी गलती नहीं मिली होगी। तो जब गलती गिनती में नहीं है तो फिर उन वर्ड्स में होनी चाहिए जो गिनती के उपर लिखी हुईं हैं। जी हां, दरअसल, गलती गिनती में नहीं बल्कि उन वर्ड्स में ही है। तस्वीर में लिखा है- Can you spot Spot a mistake here. तो असल में गलती ये है कि spot दो बार लिखा है जो कि गलत है। यहां पर spot एक बार ही लिखा होना चाहिए।

ये रहा सही जवाब।
Image Source : BRIGHT SIDEये रहा सही जवाब।

ये भी पढ़ें:

सड़क पर लोट-लोटकर नागिन डांस करने लगीं ये देसी भाभियां, Video देख लोग बोले- ये हैं हरियाणा की असली लुगाई

एयरहोस्टेस बेटी ने अपनी को-वर्कर मां के लिए दिया यह खास मैसेज, मदर्स डे पर वायरल हुआ यह इमोशनल Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।