सोशल मीडिया के आ जाने से देश में एक से एक टैलेंट बाहर निकल कर आए हैं। रानू मंडल तो आपको याद ही होंगी जो कभी रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर भीख मांगती थी। फिर सोशल मीडिया पर उनका वीडियो इतना वायरल हुआ कि उन्हें बॉलीवुड में गाने का मौका मिला फिर वह एक सेलिब्रिटी बन गई थी। अब वह कहां हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ का सहदेव भी इतना फेमस हुआ था कि पूरे देश के लोगों की जुबान पर उसका वायरल गाना बसपन का प्यार रखा हुआ था।
Related Stories
सफाईकर्मी की आवाज में गजब का जादू
ठीक ऐसे ही छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक और युवक का वीडियो सामने आया है जिसमें वह गाना गा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में युवक अपने हाथ में झाड़ू लेकर गाना गाता हुआ दिख रहा है। शख्स का नाम राकेशदीप है, जो पेशे से रायपुर नगर निगम एक सफाईकर्मी है। राकेश की आवाज इतनी मधुर है कि जो भी उनका गाना सुनता है वह दो पल के लिए ठहर जाता है और उसका पूरा गाना सुनकर जाता है।
वायरल हो रहा है शख्स का गाना गाते हुए यह वीडियो
ऐसे में ही किसी व्यक्ति ने राकेश को गाता हुआ देखा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो के पोस्ट होते ही यह काफी तेजी वायरल हो गया। आलम यह है कि अब छत्तीसगढ़ के हर मोबाइल में राकेश की आवाज सुनाई दे रही है। जिस गीत को राकेशदीप गा रहे हैं उसे मोहम्मद रफी ने अपने आवाज में गाया है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर राकेश की खूब तारीफ कर रहे हैं। राकेश की आवाज को काफी सुरीला बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
'जो कहा वही हुआ, कर्नाटक में आएगी कांग्रेस की सरकार', इस शख्स ने मार्च में ही कर दी थी भविष्यवाणी
पाकिस्तान नहीं बल्कि दुनिया के इस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा मुसलमान