1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'जो कहा वही हुआ, कर्नाटक में आएगी कांग्रेस की सरकार', इस शख्स ने मार्च में ही कर दी थी भविष्यवाणी

'जो कहा वही हुआ, कर्नाटक में आएगी कांग्रेस की सरकार', इस शख्स ने मार्च में ही कर दी थी भविष्यवाणी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 13, 2023 03:13 pm IST,  Updated : May 13, 2023 03:15 pm IST

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को लेकर इस शख्स ने मार्च 2023 में ही भविष्यवाणी कर दी थी। सोशल मीडिया पर उसकी भविष्यवाणी की स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रही है।

शख्स ने मार्च 2023 में ही कर दी थी भविष्यवाणी।- India TV Hindi
शख्स ने मार्च 2023 में ही कर दी थी भविष्यवाणी। Image Source : TWITTER

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक शख्स की फोटो और उसका ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि इस शख्स ने दो महीने पहले ही कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को लेकर भविष्यवाणी की थी जो कि आज बिल्कुल सच साबित हुई है। अब लोग इस भविष्यवक्ता मान रहे हैं। शख्स ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस बात को लेकर दावा किया है। उसने अपने भविष्यवाणी वाले दिन का ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर ट्विटर पर पोस्ट किया है। 

मार्च में ही कर दी थी भविष्यवाणी

रूद्र करण प्रताप नाम के शख्स ने अपने पोस्ट में दावा करते हुए लिखा है- मैंने मार्च 2023 में ही भविष्यवाणी की थी। सितारों और ग्रहों की चाल देखकर की गई मेरी भविष्यवाणी आज सत्य हुई। भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने वाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। यह मत सोचिए कि 2024 का मंच अब लड़ाई का गवाह बन रहा है। कर्नाटक की हार आने वाले महीनों में क्रांतिकारी निर्णयों के माध्यम से भाजपा को केवल अपने लिए बदलेगी। #RudraKaranPartaap

भविष्यवाणी को लेकर यूजर्स कर रहे कमेंट 

शख्स के इस भविष्यवाणी को लेकर लोग पोस्ट के नीचे कमेंट कर रहे हैं और उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इस साल और भी होने वाले विधानसभा के चुनावों के रिजल्ट के बारे में भी शख्स से पूछा। जबकि कई अन्य लोगों का यह भी कहना था कि इसमें कौन सी बड़ी बात है यह पहले से ही सबको पता था।

ये भी पढ़ें:

गदा लिए राहुल गांधी की ये तस्वीर जमकर हो रही वायरल, कांग्रेस नेता ने भी किया शेयर

Optical Illusion: इस तस्वीर में 4 अंतर खोजकर दिखाइए, देखें कितना Smart हैं आप

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।