1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: 10 सेकंड के अंदर इस तस्वीर में 3 अंतर खोजिए, ढूंढ लिए तो कहलाएंगे सिकंदर

Optical Illusion: 10 सेकंड के अंदर इस तस्वीर में 3 अंतर खोजिए, ढूंढ लिए तो कहलाएंगे सिकंदर

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 08, 2023 06:25 pm IST,  Updated : May 08, 2023 06:25 pm IST

सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें आपको 3 अंतर खोजने के लिए कहा जा रहा है।

तस्वीर में 3 अंतर खोजें।- India TV Hindi
तस्वीर में 3 अंतर खोजें। Image Source : SOCIAL MEDIA

Optical Illusion  की पहेलियां हर रोज सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। इन्हें देख लोग पूरे मन के साथ हल करते हैं। कुछ लोग तो कांयाब हो जाते हैं लेकिन कई लोग फंस जाते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन जैसे गेम मनोरंजन के साथ-साथ दिमाग पर भी जोर डालने पर मजबूर करते हैं। इसके अलावा ऑफ्टिकल इल्यूजन व्यक्ति के नजरिए को भी दर्शाता है। यह लोगों के व्यक्तित्व के बारे में भी बताता है। ऐसा ही एक गेम हम आपके लिए लेकर आए हैं। देखते हैं आप इस चैलेंज को पूरा कर पाते हैं या नहीं।

तस्वीर में तीन अंतर को ढूंढिए

तो चलिए पहले समझ लीजिए कि आपको इस गेम में करना क्या है? ऊपर एक तस्वीर दी गई है। इस तस्वीर को आपको गौर से देखना है और इसमें तीन अंतर छुपे हुए हैं उन्हें बताना है। हालांकि तस्वीर में 3 अंतर खोजना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन 10 सेकंड में खोज देना थोड़ी मुश्किल काम है। आपको बता दें कि इस तस्वीर में 3 अंतर ढूंढने की काफी लोगों ने कोशिश की लेकिन वे सभी असफल रहे। अब देखते हैं आप क्या कर सकते हैं। क्या आप 10 सेकंड में 3 अंतर ढूंढ पाएंगे या नहीं।

तस्वीर में 3 अंतर खोजें।
Image Source : SOCIAL MEDIAतस्वीर में 3 अंतर खोजें।

ये रहे 3 अंतर

उम्मीद है कि आपने वह तीन अंतर ढूंढ लिया होगा। जिन्होंने खोज लिया उन्हें बधाई और जिन्हें नहीं मिला वह प्रयास जारी रखें। जो लोग अंतर ढूंढने में कामयाब नहीं हो पाएं उनके लिए यह काम हम कर देते हैं। तो सबसे पहले आपको उस तस्वीर को देखना है जिसमें एक लड़का है जो खुद को गर्म करने के लिए आग के पास बैठा है। अब ध्यान से देखिए जल रहा आग का फ्लेम दोनों तस्वीरों में अलग-अलग है। दूसरा अंतर लड़के के स्वेटर पर पीछे बने लाइन्स में है। दाएं वाली तस्वीर में लड़के के स्वेटर पर एक लाइन ज्यादा ही खींची गई है। जबकि तीसरा अंतर लड़के के स्माइल में है। दाएं वाली तस्वीर में वह खुश है। वहीं, बाएं वाली तस्वीर में लड़का उदास सा लग रहा है।

ये रहा सही जवाब
Image Source : SOCIAL MEDIAये रहा सही जवाब

ये भी पढ़ें:

ये हैं धरती के सबसे खूबसूरत जगहें, देखिए इनमें से भारत में कितनी?

बाबा नीम करोली के चमत्कार, जिनके मुरीद Apple से लेकर Facebook के फाउंडर भी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।