1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा बैठा एक सांप, जल्दी खोजिए नहीं तो आंख से हो जाएगा ओझल

Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा बैठा एक सांप, जल्दी खोजिए नहीं तो आंख से हो जाएगा ओझल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 05, 2023 06:17 pm IST,  Updated : May 05, 2023 06:17 pm IST

इस तस्वीर में एक सांप छिपकर कहीं बैठा हुआ है। आपको उसे ढूंढना है। अगर आपने सांप को ढूंढ लिया तो आप एक जीनियस कहलाएंगे।

तस्वीर में छीपे सांप को खोजिए।- India TV Hindi
तस्वीर में छीपे सांप को खोजिए। Image Source : BRIGHT SIDE

Optical Illusion की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। इन तस्वीरों को देख लोगों का सिर चकरा जाता है। ऐसे तस्वीरों से निकले सवालों का जवाब देने में अच्छे-अच्छे लोगों का पसीना छूट जाता है। कई लोग इन सवालों को हल करने की तो पूरी कोशिस करते हैं लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रही है। इसे हल करने के लिए आपको तेज नजर की जरूरत पड़ेगी।

तस्वीर में छीपे सांप को खोजिए।
Image Source : BRIGHT SIDEतस्वीर में छीपे सांप को खोजिए।

सांप को ढूंढिए

चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर आपको इसमें करना क्या है? वायरल हो रही इस तस्वीर को गौर से देखिए। इस तस्वीर में एक सांप छुपकर बैठा हुआ है। आपको उस सांप को ढूंढकर निकालना है। अगर आपके पास बाज की नजर होगी तब तो आप उस सांप को तुरंत ढूंढ लेंगे और नहीं हुई तो आपको इस पर और मेहनत करने की जरूरत है। अब आप सोच रहे होंगे कि पता नहीं इसमें सांप है भी या नहीं तो आपको हम बता दें कि कभी-कभी ऐसा होता है कि अक्सर चीजें हमारे सामने होती हैं और हमें दिखाई नहीं देती। इस तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही है जिसे आपको समझना है। 

ये रहा छिपा हुआ सांप

इसमें छिपे सांप को ढूंढना कोई आसान काम नहीं है। कई लोगों ने काफी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाएं। अब आप एक बार ट्राई कर के देखिए। अगर आप इस तस्वीर में छिपे सांप को ढूंढ लेंगे तो आप एक जीनियस कहलाएंगे। चलिए उम्मीद है कि आपको वह सांप मिल गया होगा अगर नहीं मिला है तो हम आपको दिखा देते हैं। जब आप तस्वीर में ध्यान से देखेंगे तो एक शेड के नीचे आदमी बैठा हुआ नजर आएगा। उस शेड पर देखिए एक लैंप लटका हुआ है। लैंप जहां लटका है वहीं पर तो सांप है।

ये रहा सांप।
Image Source : BRIGHT SIDEये रहा सांप।

ये भी पढ़ें:

स्मृति ईरानी ने शेयर किया अपना 25 साल पुराना विज्ञापन, Video देख लोग बोले- क्या ये सचमुच आप हैं?

अकेले तीन चीतों से भिड़ गया ये छोटा सा जानवर, अपनी हिम्मत से तीनों को खदेड़ा, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।