1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: इन कुत्तों की भीड़ में सबसे अलग कुत्ता कौन सा है? खोज लिए तो भाई समझो तुम्हारे जैसा जीनियस कोई नहीं

Optical Illusion: इन कुत्तों की भीड़ में सबसे अलग कुत्ता कौन सा है? खोज लिए तो भाई समझो तुम्हारे जैसा जीनियस कोई नहीं

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 26, 2023 10:47 am IST,  Updated : May 26, 2023 10:47 am IST

इस तस्वीर को देखिए और इसमें जो सबसे अलग कुत्ता दिख रहा है। उसे 10 सेकंड के अंदर खोजकर दिखाइए। 90% लोग नहीं ढूंढ पाए हैं लेकिन एक बार आप ट्राई कर के देखिए।

Optical Illusion- India TV Hindi
कौन सा कुत्ता सबसे अलग दिख रहा है? Image Source : BRIGHT SIDE

Optical Illusion की तस्वीरें हमारे दिमाग और नजर को तेज बनाती हैं। इसके साथ ही साथ ये हमारे नजरिए को भी परखती है। कई लोग अपने खाली समय का इस्तेमाल इन ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों में दिए गए पहेलियों को सुलझाने में करते हैं। इनमें कई तरह की चुनौतियां होती हैं। जैसे तस्वीर में किसी जानवर या किसी चीज को ढूंढना, दो तस्वीरों के बीच अंतर बताना या फिर तस्वीर में आपको क्या दिख रहा है यह बताना। ऐसे कई चैलेंज होते हैं। कई लोग इन्हें झट से हल कर देते हैं तो कई लोगों का दिमाग खराब हो जाता है।

10 सेकंड में अलग दिख रहे कुत्ते को खोजिए

आज हम आपको लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं। जिसमें एक जैसे दिख रहे कुत्तों की भीड़ में एक अलग कुत्ता है। दिखने में तो सभी कुत्ते एक जैसे ही लग रहे हैं लेकिन इनमें एक कुत्ता ऐसा भी है जो अलग दिख रहा है। आपको उसी कुत्ते को ढूंढकर निकालना है। इसके लिए आपके पास सिर्फ 10 सेकंड है। तो जल्दी करिए और कुत्ते को ढूंढ निकालिए। उम्मीद है कि आप इसमें सफल होंगे। हालांकि कई लोगों ने इसे हल करने की कोशिश की लेकिन वे लोग कामयाब नहीं हो पाएं। फिर भी एक बार आप भी ट्राई करिए क्या पता आपके पास तेज नजर हो।

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEकौन सा कुत्ता सबसे अलग दिख रहा है?

ये रहा सबसे अलग कुत्ता

क्या आपको वह कुत्ता मिला? अगर मिल गया तो समझिए आपकी नजर वाकई में बहुत तेज है। अगर नहीं मिला तो कोई बात नहीं कुत्ते को खोजने में हम आपकी मदद करेंगे। सबसे पहले तस्वीर को गौर से देखिए। तस्वीर में दूसरी पंक्ति को देखिए। इसमें बाएं से दूसरे कुत्ते को देखिए। कुत्ते की गर्दन टेढ़ी है जबकि सभी कुत्तों की गर्दन सीधी दिख रही है।

Optical Illusion
Image Source : BRIGHT SIDEये रहा वह कुत्ता।

ये भी पढ़ें:

Optical Illusion: इनमें से कौन सा कपल सबसे अलग दिख रहा है? 99% लोग हो गए फेल, आप भी ट्राई करें

Optical Illusion: क्या इन तस्वीरों में ढूंढ पाएंगे 5 अंतर? 10 सेकंड में खोजने वाले कहलाएंगे जीनियस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।