1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: हाथी-घोड़ों की भीड़ में ऊंट को खोजें, बाज की नजर वाले ही कर पाएंगे यह कारनामा

Optical Illusion: हाथी-घोड़ों की भीड़ में ऊंट को खोजें, बाज की नजर वाले ही कर पाएंगे यह कारनामा

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 16, 2023 04:36 pm IST,  Updated : May 16, 2023 04:36 pm IST

दिए गए इस ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर को गौर से देखिए और हाथी-घोड़ों की भीड़ में छिपे हुए ऊंट को खोजिए।

हाथी-घोड़ों के बीच ऊंट को खोजिए।- India TV Hindi
हाथी-घोड़ों के बीच ऊंट को खोजिए। Image Source : BRIGHT SIDE

Optical Illusion से जुड़े चैलेंज हर रोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी क्रम में एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिली। जिसमें चेस की गोटियां बखरी हुईं हैं। इन गोटियों में हाथी-घोड़ों की भरमार है लेकिन इसमें ही एक ऊंट भी छुपा हुआ है। क्या आप उस ऊंट को ढूंढकर दिखा सकते हैं। शायद यह काम थोड़ा आसान है पर आपको यह एक तय समय सीमा के अंदर ही करना है तो आपके पास सिर्फ 20 सेकंड है। जिसमें आपको ऊंट खोजकर दिखाना है।

ऊंट को खोजकर दिखाइए

ऑप्टिकल इल्यूजन आपका दिमाग और नजर परखने का एक अच्छा जरिया है। यह आपकी नजरिए की भी पहचान करता है और इससे आपको पता चलता है कि आप किसी भी चीज को कैसे देखते हैं। हालांकि ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़े कई चैलेंज होते हैं जैसे कि तस्वीरों में अंतर ढूंढना, छिपे हुए चीजों को खोजना, तस्वीर में क्या गलत है उसे बताना और तस्वीर में सबसे पहले आपको क्या दिखा। इन पहेलियों को हल करने में कई बड़े-बड़े धुरंधर फेल हो जाते हैं। 

हाथी-घोड़ों के बीच ऊंट को खोजिए।
Image Source : BRIGHT SIDEहाथी-घोड़ों के बीच ऊंट को खोजिए।

ये रहा सही जवाब

तो चलिए उम्मीद करते हैं कि आपने बिखरे हुए चेस की गोटियों में ऊंट को ढूंढ लिया होगा। हाथी-घोड़ों में छिपे ऊंट को खोजने के लिए सबसे पहले तो आपको इस तस्वीर को गौर से देखना होगा। फिर इसमें आपको दाएं साइड में देखना है आपको उधर ही ऊंट छुपा हुआ मिल जाएगा। नीचे एक तस्वीर भी हमने आपकी सुविधा के लिए लगाई है जिसमें ऊंट को पीले रंग के घेरे में दिखाया गया है।

ये रहा ऊंट।
Image Source : BRIGHT SIDEये रहा ऊंट।

ये भी पढ़ें:

परिणीति नहीं बल्कि वेंकैया नायडू ने राघव चढ्ढा को समझाया था 'पहले प्यार' का असली मतलब

मौत कब और कैसे आ जाए किसी को नहीं पता, CCTV में दिखा यह दर्दनाक नजारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।