1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. परिणीति नहीं बल्कि वेंकैया नायडू ने राघव चढ्ढा को समझाया था 'पहले प्यार' का असली मतलब

परिणीति नहीं बल्कि वेंकैया नायडू ने राघव चढ्ढा को समझाया था 'पहले प्यार' का असली मतलब

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 16, 2023 12:24 pm IST,  Updated : May 16, 2023 12:24 pm IST

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चढ्ढा को पहले प्यार की सीख वेंकैया नायडू ने दी थी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वेंकैया नायडू ने राघव चढ्ढा को दी थी पहले प्यार की सीख।- India TV Hindi
वेंकैया नायडू ने राघव चढ्ढा को दी थी पहले प्यार की सीख। Image Source : INSTAGRAM

परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है। दोनों की सगाई वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। सगाई की तस्वीरों के बाद एक बहुत ही पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें राघव चढ्ढा को राज्य सभा की बैठक में देश के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहले प्यार की सीख देते हैं। इस पूरी चर्चा में राघव चढ्ढा काफी शर्माते हुए नजर आते हैं।

Related Stories

राघव चढ्ढा ने वेंकैया नयडू के सम्मान में दी थी ये स्पीच

यह वीडियो तब का है जब वेंकैया नायडू का राज्यसभा में कार्रवाई का अंतिम दिन था और वह रिटायर होने वाले थे। तब राघव चढ्ढा ने उनके प्रति सम्मान जताते हुए कहा था कि- सर हर व्यक्ति को अपना पहला अनुभव याद रहता है। स्कूल का पहला दिन, पहली प्रिंसिपल, पहली टीचर, पहला प्यार सब कुछ। मैं जब इस सदन में पहले दिन आया और जब मैंने अपने संसदीय जीवन की शुरुआत की तो आप मेरे पहले चेयरमैन थे, मैं सदैव आपको याद रखूंगा।

क्या होता है पहला प्यार नायडू ने राघव चढ्ढा को समझाया

राघव चढ्ढा की स्पीच खत्म होते ही वेंकैया नायडू बोले- राघव मेरे ख्याल से प्यार पहली बार में ही होता है ऐसा तो नहीं होता न कि पहली बार हुआ, फिर दूसरी बार भी हो गया, ऐसा तो नहीं होता? पहला प्यार ही होता है न? फिर राघव चढ्ढा बोलते हैं कि मैं इतना अनुभवी नहीं हूं सर, अभी जीवन में इतना अनुभव नहीं हुआ लेकिन जितना समझा है अच्छा होता है सर। तब नायडू बोलते हैं- पहला प्यार अच्छा होता है और वहीं प्यार हमेशा रहना चाहिए, जिंदगी भर, जिंदगी भर। 

राघव चढ्ढा और परिणीति चोपड़ा
Image Source : PTIराघव चढ्ढा और परिणीति चोपड़ा

लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट कर कहा- क्या परिणीति चोपड़ा राघव का पहला प्यार हैं? दूसरे ने लिखा- कुछ भी कहो काफी अच्छे मुद्दे पर बातचीत हो रही थी। तीसरे यूजर ने लिखा- वेंकैया नायडू जो भी बोल रहे थे काफी भारी चीज कह रहे थे। ऐसे ही कई और लोगों ने राघव चढ्ढा को दी गई वेंकैया नायडू की इस सीख को बहुत ही अच्छी बात कही।

ये भी पढ़ें:

मौत कब और कैसे आ जाए किसी को नहीं पता, CCTV में दिखा यह दर्दनाक नजारा

भारत में शादी के लिए हेलीकॉप्टर किराए पर लेने में कितना खर्च आता है?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।