Helicopter booking price for wedding: शादियों का सीजन चल रहा है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाने की फिराक में रहता है। कोई स्पेशल डांस परफॉर्मेंस देता है तो कोई प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाता है। इन सबसे अलग हटकर आज कल शादियों में हेलीकॉप्टर किराए पर लाने का भी चलन आ गया है। लोग आज कल शादी के बाद विदाई में दुल्हन को ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर किराए पर लाते हैं। ऐसे में आपके पार्टनर को आपकी शादी पूरी जिंदगी याद रहती है। अगर आप भी अपनी शादी में कुछ ऐसा ही स्पेशल करना चाहते हैं तो यहां पूरी डिटेल पढ़ सकते हैं।
Related Stories
ऐसे करें हेलीकॉप्टर बुक
हेलीकॉप्टर बुक करना कोई मुश्किल काम नहीं है। आप किसी भी गाड़ी की तरह इसे बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है। बस आपको किसी भी ट्रैवल एजेंसी की वेबसाइट पर जाकर इसे बुक करना होगा। आज कल ऐसी कई एजेंसियां हैं जो इस तरह की सुविधा दे रही हैं।

ऐसे तय होता है हेलीकॉप्टर का खर्चा
हेलीकॉप्टर का खर्चा सीट, दूरी और घंटे के हिसाब से तय होता है। आजकल जो हेलीकॉप्टर चलन में है वह पायलट समेत तीन सीटों वाला ज्यादा चल रहा है। वहीं, हेलीकॉप्टर का किराय दूरी के हिसाब से भी तय होता है। अगर आपको ज्यादा दूर जाना है तो इसकी फीस ज्यादा होगी। घंटे के लिहाज से आपको मिनिमम 2 घंटों तक का किराया देना पड़ेगा। यदि आपको इससे ज्यादा समय के लिए चाहिए तो हर घंटे आपके किराया बढ़ता ही जाएगा और आपको हर घंटे के हिसाब से ही भुगतान करना पड़ेगा।
इतना आएगा पूरा खर्चा
कई एजेंसियों से संपर्क करने के बाद यह पता चला कि हेलीकॉप्टर को आपको कम से कम दो घंटों के लिए बुक करना होगा। इसमें दो से ढाई लाख तक का खर्चा आता है और अगर दो घंटे से ज्यादा देर तक के लिए हेलीकॉप्टर चाहिए तो प्रति घंटे इसका चार्ज 50-60 हजार रुपए तक बढ़ता जाएगा।
ये भी पढ़ें: