1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Raghav Chadha Parineeti Chopra: राघव चड्ढा व परिणीति चोपड़ा की पढ़ाई-लिखाई है बहुत हाई-फाई, जानें दोंनों के पास कितनी डिग्रियां

Raghav Chadha Parineeti Chopra: राघव चड्ढा व परिणीति चोपड़ा की पढ़ाई-लिखाई है बहुत हाई-फाई, जानें दोंनों के पास कितनी डिग्रियां

 Published : May 14, 2023 01:09 pm IST,  Updated : May 14, 2023 01:09 pm IST

बीते कल राघव चड्ढा व परिणीति चोपड़ा ने सगाई कर ली है। इससे पहले दोनों को एक-दूसरे को डेट करते हुए देखा गया था। बता दें कि राजनीति के मामले में भी नहीं राघव एजुकेशन के मामले में भी औरों से आगे हैं वहीं परिणीति भी किसी से पढ़ाई के मामले में पीछे नहीं है। आइए जानते हैं दोनों की एजुकेशन...

Raghav Chadha and Parineeti Chopra- India TV Hindi
राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा Image Source : PTI

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों चर्चा में हैं। चर्चा में रहने का कारण है इनकी सगाई। इससे पहले दोनों के बीच डेटिंग की खबरें आती रहती थी। कल राघव व परिणीति ने सगाई की है। सगाई में देश की कई मशहूर एक्टर एक्ट्रेस मौजूद थे।  इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर आम आदमी तक के जुबान पर चर्चा है। कुछ लोगों के मन में सवाल है कि परिणीति व राघव ने कितनी पढ़ाई की है। इसलिए आइए हम आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस और आप नेता कितने पढ़े लिखे हैं। आइए बात करते हैं सबसे पहले आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के एजुकेशन क्वालिफिकेशन की।

कितने पढ़ें हैं राज्यसभा सांसद 

जानकारी दे दें कि राघव चड्ढा वर्तमान में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। इतना ही नहीं राघव सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद भी हैं। राघव चड्ढा का जन्म दिल्ली में 11 नंवबर 1988 को हुआ। चूंकि ये दिल्ली से हैं इसलिए इनकी स्कूली शिक्षा भी दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से हुई है। इसके बाद राघव ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन भी किया है। इसके बाद राघव ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया से CA की पढ़ाई की। राघव इस समय चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और इस समय भी वे प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसके बाद राघव ने हायर एजकेशन के लिए विदेश की ओर रूख किया। यहां राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से EMBA का सर्टिफिकेशन कोर्स किया। राघव के राजनीतिक करियर की बात करें तो अन्ना आंदोलन के दौरान से ही ये अरविंद केजरीवाल के साथ हैं, या कहें कि ये आप के शुरूआती सदस्यों में से एक हैं।

परिणीति की शिक्षा नहीं है कम

परिणीति का जन्म 22 अक्टूबर 1988 में अंबाला में हुआ। इनके पिता का नाम पवन चोपड़ा है, जो एक बड़े बिजमेसमैन है। इनकी माता का नाम रीना चोपड़ा है। परिणीति के दो भाई भी है, शिवांग और सहज। बॉीविड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इनकी कजिन सिस्टर हैं। परिणीति की स्कूली शिक्षा अंबाला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से हुई है। बता दें कि बचपन से ही परिणीति पढ़ने में काफी होशियार थी। 17 साल की आयु में ही परिणीति हायर एजुकेशन के लिए लंदन चली गई। लंदन के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से परिणीति ने बिजनेस, फाइंनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स डिग्री हासिल की। इसके अलावा परिणीति ने म्यूजिक में भी बीए ऑनर्स की डिग्री हासिल की है।

परिणीति ने 2009 में यशराज फिल्म ज्वाइन किया। यहां से मार्केंटिंग डिपार्टमेंट में काम करती थीं। एक दिन परिणीति मजे के लिए डमी ऑडिशन दे रही थीं कि उन्हें आदित्य चोपड़ा ने देख लिया उनकी एक्टिंग देख आदित्य काफी खुश हुए र उनके साथ 3 फिल्में साइन कर लीं। इनकी पहली फिल्म  Ladies vs Ricky Bahl है। इसके परिणीति ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।