1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Optical Illusion: इस तस्वीर में कुल कितनी मुर्गियां हैं? सही जवाब बताने वाले कहलाएंगे जीनियस

Optical Illusion: इस तस्वीर में कुल कितनी मुर्गियां हैं? सही जवाब बताने वाले कहलाएंगे जीनियस

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 10, 2023 02:51 pm IST,  Updated : May 10, 2023 02:51 pm IST

ऊपर दिए हुए तस्वीर में मुर्गियों की कुल कितनी संख्या है गिनकर बताइए। बड़े से बड़े गणितज्ञ भी हो गए फेल।

इस तस्वीर में कितनी मुर्गियां हैं?- India TV Hindi
इस तस्वीर में कितनी मुर्गियां हैं? Image Source : PINTREST

Optical Illusion वाले सवालों को हल करना सब के बस की बात नहीं हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन के जरिए लोग अपने दिमाग के साथ-साथ तेज नजरों को भी परख सकते हैं। ये मनोरंजन तो कराता ही है इसके अलावा लोगों की तार्किक शख्तियों को बढ़ाने का भी काम करता है। कई लोग ते इन्हें चुटकियों में हल कर देते हैं तो कई लोग काफी मेहनत करने के बाद भी इसे नहीं सुलझा पाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई ऑफ्टिकल इल्यूजन के सवाल वायरल होते रहते हैं। जिनमें अंतर खोजना, तस्वीरों में छिपे चीजों को ढूंढना और कई चुनौतियां शामिल होती हैं।

इस तस्वीर में कितनी मुर्गियां हैं?
Image Source : PINTRESTइस तस्वीर में कितनी मुर्गियां हैं?

तस्वीर में दिख रही मुर्गियों की कुल संख्या बताइए

ऐसी ही एक चुनौती हम आपके लिए लेकर आए हैं। जिसमें आपको तस्वीर मे दिए गए मुर्गियों की कुल संख्या बतानी है। तस्वीर को ध्यान से देखिए उसमें तीन पंक्तियों में मुर्गियां खड़ी हुई दिख रही हैं। अब आपको इन मुर्गियों को गिनना है और इनकी संख्या बतानी है। हांलाकि ये तस्वीर इतना पेंचिदा है कि 99% लोग इन मुर्गियों की असल संख्या बताने में असफल रहे। आप भी एक बार कोशिश कर के देख लीजिए शायद आप इन सभी लोगों में जीनियस हों।

जिनका जवाब 9 है तो वह गलत

अब तक इन तस्वीरों में बनी मुर्गियों की संख्या बताने में बड़े से बड़े गणितज्ञ भी फेल हो गए हैं। आपसे कम ही उम्मीद है कि आप सही जवाब बता पाएंगे। लेकिन फिर भी यदि आप मुर्गियों की संख्या नहीं बता पाते हैं तो इसका जवाब हम देंगे। सबसे पहले आपको बता दें कि जिन लोगों को ये लग रहा है कि इस तस्वीर में कुल 9 मुर्गियां ही हैं तो आपका जवाब सरासर गलत है। अगर आप तस्वीर पर गौर करेंगे तो पाएंगे कि कुल मुर्गियों की संख्या 21 है। पहली लाइन को देखिए इसमें कुल 7 मुर्गियां हैं। दूसरी लाइन में 8 हैं और तीसरी लाइन में कुल 6 हैं। नीचे एक और तस्वीर दी गई है जिसमें मुर्गियों के सामने उनकी संख्या भी लिखी गई है।

दिए हुए संख्याओं को गिन लीजिए उतनी ही मुर्गियां होंगी।
Image Source : PINTRESTदिए हुए संख्याओं को गिन लीजिए उतनी ही मुर्गियां होंगी।

ये भी पढ़ें:

अरिजीत सिंह है या नहीं? इस वायरल शख्स को लेकर इंटरनेट पर मचा बवाल

Delhi Metro में गर्लफ्रेंड को गोद में लिटाकर लड़के का लिपलॉक वायरल, Video देख लोग बोले- परिवार के साथ सफर मुश्किल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।