1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरिजीत सिंह है या नहीं? इस वायरल शख्स को लेकर इंटरनेट पर मचा बवाल

अरिजीत सिंह है या नहीं? इस वायरल शख्स को लेकर इंटरनेट पर मचा बवाल

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 10, 2023 01:14 pm IST,  Updated : May 10, 2023 01:14 pm IST

हाल में ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अरिजीत सिंह के गाने गाता दिख रहा है। इस शख्स को देख लोग बहुत ही असमंजस में हैं कि ये शख्स अरिजीत सिंह है या नहीं। कई लोग तो इसे अरिजीत सिंह का जुड़वा भाई भी बता रहे हैं।

कौन है ये शख्स।- India TV Hindi
कौन है ये शख्स। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर आजकल एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में एक शख्स दिख रहा है जो कि बिल्कुल अरिजीत सिंह जैसा दिख रहा है। अब इंटरनेट पर इस शख्स को लेकर बहस छिड़ गई है कि ये शख्स अरिजीत सिंह है या नहीं? हालांकि ये शख्स देखने में तो अरिजीत सिंह का जुड़वा ही लग रहा है। लेकिन अगर ये अरिजीत सिंह नहीं है और ना ही उसका जुड़वा भाई है तो फिर ये है कौन? अरिजीत सिंह से इसका क्या ताल्लुक है? फिलहाल तो यह तस्वीर गूगल पर ट्रेंड कर रही है। इस सवाल का जवाब हम आपको दे रहे हैं। 

अरिजीत सिंह का जुड़वा?

इस शख्स का इंटरनेट पर गाना गाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह गुलाबी शर्ट, चश्मा और साफा पहना हुआ है। शख्स अरिजीत सिंह का गाना भी गा रहा था। इस शख्स का चेहरा बिल्कुल अरिजीत सिंह जैसा ही है जिसे देख पहली नजर में तो खुद अरिजीत सिंह भी धोखा खा जाएंगे। बता दें कि अरिजीत सिंह का ताल्लुक बंगाल से है और खास बात तो यह है कि वायरल हो रहे इस शख्स का भी ताल्लुक बंगाल से ही है। वायरल हो रहा शख्स नॉर्थ 24 परगना जिले की बशीरहाट म्यूनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 23 का रहने वाला है। 

कौन है ये शख्स

इस शख्स का असली नाम प्रदीप्ता घोष है। लोग इसे अरिजीत सिंह का जुड़वा भी कह रहे हैं। ये शख्स बशीरहाट में ही टोल टैक्स का काम करता है। प्रदीप्ता घोष ने कहा कि वह भी सबकी तरह अरिजीत सिंह के फैन हैं। उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि उनका गाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो जाएगा। प्रदीप्ता घोष अरिजीतको फॉलो करते हैं और उनके गानों पर लिप सिंक के वीडियो यूट्यूब पर डालते रहते हैं। घोष का वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग उन्हें ही अरिजीत समझने लगे है और उनके साथ भी सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

Delhi Metro में गर्लफ्रेंड को गोद में लिटाकर लड़के का लिपलॉक वायरल, Video देख लोग बोले- परिवार के साथ सफर मुश्किल

इस लड़की को है बॉयफ्रेंड की तलाश लेकिन साथ में हैं ये शर्तें, क्या आप पूरी कर पाएंगे?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।