1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Reels वालों ने तो Police Station को भी नहीं छोड़ा, थाने के बाहर डांस करती लड़की का Video वायरल

Reels वालों ने तो Police Station को भी नहीं छोड़ा, थाने के बाहर डांस करती लड़की का Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 08, 2024 03:51 pm IST,  Updated : Feb 08, 2024 03:51 pm IST

सोशल मीडिया पर इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है वो आपने पहले शायद ही कभी देखा होगी। वीडियो में लड़की पुलिस स्टेशन के बाहर डांस करती हुई नजर आ रही है।

थाने के बाहर डांस करती दिखी लड़की- India TV Hindi
थाने के बाहर डांस करती दिखी लड़की Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल हर कोई फेमस होना चाहता है। हर कोई चाहता है कि लोग उसे उसके चेहरे से पहचानें। और इसके लिए लोगों को सबसे आसान तरीका सोशल मीडिया का लगता है। इसी कारण तो हर कोई सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर वीडियो अप्लोड करने में लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर आपको कई लोग ऐसे मिलेंगे जो वाकई टैलेंटेड हैं और उनका कंटेंट अच्छा होता है। लोग भी उनके वीडियो को पसंद करते हैं। मगर कई लोग सोशल मीडिया पर सिर्फ डांस और लिप्सिंग का वीडियो बनाते हैं और सोचते हैं कि वो भी फेमस हो जाएंगे। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर हर दिन डांस के कई वीडियो वायरल होते हैं। इन वीडियो में लोग मेट्रो, सड़क या फिर ट्रेन में डांस करते हुए दिखे होंगे। मगर क्या आपने कभी किसी लड़की को पुलिस स्टेशन के बाहर डांस करते हुए देखा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़की कोपा थाने के बाहर भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। बता दें कि कोपा थाना बिहार के सारण जिले के अंतर्गत आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'ये रील्स वाले लोग थाने के पास जाकर रील बनाने लगे हैं। सारण पुलिस कृपया ऐसे लोगों पर ध्यान दीजिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- थाना भी फेमस हो जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- चिंता मत करो कुछ दिन बाद भीतर घुस के बनाएंगे ये लोग। एक यूजर ने लिखा- इन लोगों को मारने वाला है कि नहीं।

ये भी पढ़ें-

अरे ये सांभर है क्या! नल से निकलते पानी का रंग देख आप भी हो जाएंगे कन्फ्यूज, लोगों ने भी लिए मजे

महिला ने Swiggy से की डिलिवरी बॉय की शिकायत, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उठाया यह जरूरी कदम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।