1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाव भाजी को नया रूप देकर शख्स ने बनाई नई डिश, लोगों ने पूछा- 'यह ज़हर कहां परोसा जा रहा है भाई'

पाव भाजी को नया रूप देकर शख्स ने बनाई नई डिश, लोगों ने पूछा- 'यह ज़हर कहां परोसा जा रहा है भाई'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 07, 2024 06:56 pm IST,  Updated : Feb 07, 2024 06:56 pm IST

पाव भाजी तो आपने कई बार खाया होगा मगर क्या आपने कभी पाव कुल्फी खाया है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल स्ट्रीट वेंडर्स के पास सिर्फ एक काम रह गया है। वे अच्छे-खासे खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई ऑमलेट में गुटखा डाल रहा है तो कोई चाय में सेव और चीकू जैसे फल डाल रहा है। अभी कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर चिप्स वाले पराठे का एक वीडियो वायरल हुआ था। अभी लोग इस सदमे से उभरे ही थे कि एक शख्स ने पाव भाजी के साथ खेल कर दिया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग अपना गुस्सा कमेंट सेक्शन में दिखा रहे हैं।

खाने के साथ ऐसा खिलवाड़

पाव भाजी एक ऐसी डिश है जिसका नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आने लगता है। लोग सोच रहे थे कि आजकल जहां हर खाने के साथ एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है, वहीं उनका फेवरेट पाव भाजी सुरक्षित है और उसके साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं हुआ है। लेकिन पाव भाजी को पसंद करने वालों के लिए एक सैड न्यूज है। गुजरात में एक वेंडर ने इसके साथ भी एक्सपेरिमेंट कर दिया। शख्स ने पाव भाजी की जान भाजी को उससे दूर करके उसमें कुल्फी जोड़ दिया। और इस तरह यह बटर पाव भाजी से बटर पाव बन गया। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने इस तरह उतारा अपना गुस्सा

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @MFuturewala नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एक बार मे ही फिनाइल पीकर किस्सा ही खत्म करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- सेव और चीज डालना भूल गए, लानत है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह ज़हर कहां परोसा जा रहा है भाई।

ये भी पढ़ें-

लड़कों का फुटबॉल स्किल हर्ष गोयनका को आया बहुत पसंद, Video देखकर आप भी हो जाएंगे इनके फैन

50 रुपये के नोट पर लड़की ने 'अमित' के लिए लिखा संदेश, कहा- 'मुझे अपने साथ भगा ले चलो'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।