1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने बनाई दुनिया की सबसे सस्ती देसी डाइनिंग टेबल, देखने के बाद आप पकड़ लेंगे अपना सिर

शख्स ने बनाई दुनिया की सबसे सस्ती देसी डाइनिंग टेबल, देखने के बाद आप पकड़ लेंगे अपना सिर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 06, 2024 09:30 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 09:30 pm IST

वायरल वीडियो को देखने के बाद आपका दो मिनट यह सोचने में चला जाएगा कि इस जुगाड़ के लिए तारीफ करूं या फिर इस देखने के बाद हैरान रहूं। शख्स ने किया ही कुछ ऐसा है।

क्या कभी देखी है ऐसी डाइनिंग टेबल?- India TV Hindi
क्या कभी देखी है ऐसी डाइनिंग टेबल? Image Source : SOCIAL MEDIA

जब भी बात जुगाड़ की होगी, सबसे पहले नाम भारत का ही लिया जाएगा। भारत के हर गली में आपको ऐसे इंजीनियर और साइंटिस्ट मिल जाएंगे जिन्होंने जुगाड़ के मामले में Ph. D कर रखी है। कुछ-कुछ समय पर इसके नमूने भी हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। कोई बंदा सोने वाली चारपाई में मोटर और पहिए लगाकर उसे गाड़ी बना देता है। तो कोई शख्स पानी रखने वाले गैलन को मोटर से जोड़कर उसे वाशिंग मशीन बना देता है। ऐसे कई उदाहरण आपने सोशल मीडिया पर देखा होगा। अब इतने वीडियो देख ही लिए हैं तो फिर एक और जुगाड़ का वीडियो देख लीजिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो आपको कर देगा हैरान

इस दुनिया में दो तरह के लोग पाए जाते हैं। एक वो लोग होते हैं जो अपने घर में जमीन पर बैठकर भोजन करना पसंद करते हैं। और दूसरे लोग वो होते हैं जो डाइनिंग टेबल पर भोजन करना पसंद करते हैं। अगर किसी के घर में डाइनिंग टेबल नहीं होता है तो वह बाजार से खरीद कर लाता है। मगर इस भाई ने इसकी जरूरत नहीं समझी और साइकिल के पहिए से ही अपना डाइनिंग टेबल बना लिया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शख्स ने पहिए को एक डंडे में फिट करके जमीन में लगा दिया है। इस जुगाडु डाइनिंग टेबल का एक फायदा यह भी है कि इसे घूमाया जा सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChapraZila नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अच्छा जुगाड़ है। दूसरे यूजर ने फिल्म का मीम शेयर किया है जिसमें राजपाल यादव कहते हैं कि, 'बड़े खतरनाक लोग हैं।' कई यूजर्स ने कमेंट में इमोजी शेयर करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें-

शादी में आए मेहमानों को अपने खाने के लिए खुद पकानी पड़ी रोटियां, Video सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

'मौत का कुंआ' में महिला ने दिखाए रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट, खौफनाक Video देखकर नहीं होगा यकीन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।