1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कैसा आंसर शीट है! सवाल के जवाब में बच्चे ने लिख डाला भोजपुरी गाना, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

ये कैसा आंसर शीट है! सवाल के जवाब में बच्चे ने लिख डाला भोजपुरी गाना, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 06, 2024 05:35 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 05:35 pm IST

सोशल मीडिया पर एक आंसर शीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शीट में बच्चे ने अजीब सा सवाल लिखकर उसके जवाब में भोजपुरी गाना लिख दिया है।

अजीब सवाल का अजीबो-गरीब जवाब- India TV Hindi
अजीब सवाल का अजीबो-गरीब जवाब Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कई चीजें देखने को मिलती हैं। कभी लोग अजीबो-गरीब डांस करते हैं जिसका वीडियो वायरल हो जाता है। तो कभी लोग अश्लील हरकत करते हुए अपना वीडियो अप्लोड करते हैं और वह भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। खैर इनके अलावा कभी-कभी कुछ मजेदार चीजें भी देखने को मिलती हैं जो इंसान का पूरा दिन मस्त कर देता है। ऐसा ही एक कंटेंट सोशल मीडिया पर अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस कंटेंट में क्या है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा।

सवाल और जवाब दोनों ही अजीब

इंस्टाग्राम पर कुशीनगर के जनता इण्टर कॉलेज का एक आंसर शीट काफी वायरल हो रहा है। इस शीट के वायरल होने का कारण उसमें लिखा सवाल और उसका जवाब है। बच्चे ने सवाल लिखा है कि, 'दिल तोड़ने वाली लड़की के साथ क्या करें?' इसके जवाब में बच्चे ने एक भोजपुरी गाना लिख डाला है। उस आंसर को हिंदी में लिखे तो जवाब होगा, 'हे भगवान मैं लड्डू चढाऊंगा एक खेल कर देना। दिल तोड़ने वाली लड़कियों को परीक्षा में फेल कर देना।' आंसर शीट पर आप इसको भोजपुरी में लिखा हुआ पढ़ सकते हैं और वीडियो में यह गाना बजते हुए सुन भी सकते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस आंसर शीट पर सिर्फ इतना ही अजीब नहीं है। बल्कि नाम और विषय भी अजीब लिखा हुआ है। इसे पढ़कर आप समझ सकते हैं कि बच्चा काफी मजाक के मूड में था और उसने इसी वजह से ऐसा लिखा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर royal_deepak_goswami_7177_king नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आंसर शीट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कॉलेज का नाम बदनाम क्यों कर रहे हो भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान। एक अन्य यूजर ने लिखा- गलत बात है भाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।