1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Harsh Goenka ने खोज निकाला गजब का टैलेंट, Video देखने के बाद लोग नहीं रोक पा रहे अपनी हंसी

Harsh Goenka ने खोज निकाला गजब का टैलेंट, Video देखने के बाद लोग नहीं रोक पा रहे अपनी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 05, 2024 04:39 pm IST,  Updated : Feb 05, 2024 04:39 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसा टैलेंटेड लड़का वायरल हो रहा है जो आपको हंसा-हंसा कर आपके पेट में दर्द करा देगा। वीडियो को खुद उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शेयर किया है।

ऐसा टैलेंट देखा है कहीं?- India TV Hindi
ऐसा टैलेंट देखा है कहीं? Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया बड़ा Unexpected प्लेटफॉर्म है। यहां कब क्या वायरल हो जाए और कब लोग किस कंटेंट से परेशान हो जाए, इसका कुछ अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। ज्यादातर वीडियो लड़ाई-झगड़े या फिर अश्लील कंटेंट वाले ही होते हैं। मगर कभी-कभी ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिसमें शख्स अपना मजाक बनाकर लाखों लोगों का मनोरंजन करता है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसे उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी अपने हैंडल से शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर के बेकार सामान से शख्स ने अपना खुद का स्टूडियो बनाया है। जैसे डंडे और बोतल से माइक बनाया हुआ है। इसके बाद उसने अपने सिर पर हेडफोन के लिए दो अलग-अलग टोकरी का इस्तेमाल किया है और गले में एक पुरान गैस का स्टोव लटकाया हुआ है। वीडियो में आप यह भी देख सकते हैं कि शख्स बॉलिवुड गाना 'आशिकी में तेरी' की नकल करते हुए नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर हर्ष गोयनका ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 58 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये रानू मंडल का मेल वर्जन है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये रानू मंडल नहीं रानू बलंडर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह क्या आवाज है। अधिकतर लोग कमेंट में हंसने वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Snowfall होते ही छोटी बच्चियों का मन हो गया गदगद, अपने एक्सप्रेशन से लाखों लोगों का जीता दिल, देखें Video

Video: गले में खाना अटकने से घुटने लगा बच्चे का दम, छुट्टी पर मॉल घूमने आए सेना के जवान ने बचाई जान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।