1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भुट्टा बेचने वाले के महीने की कमाई सुन लोगों ने लगा दी क्लास, बोले- 'मैं भी अंबानी को सैलेरी देता हूं'

भुट्टा बेचने वाले के महीने की कमाई सुन लोगों ने लगा दी क्लास, बोले- 'मैं भी अंबानी को सैलेरी देता हूं'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 02, 2024 10:52 pm IST,  Updated : Feb 02, 2024 10:52 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स भुट्टा बेचने वाले बंदे से उसकी हर महीने की कमाई पूछता है। उसका जवाब सुनने के बाद लोग बोले, ये स्क्रिप्टेड है।

भुट्टा बेचने वाला शख्स- India TV Hindi
भुट्टा बेचने वाला शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। कभी मनोरंजन के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी लड़ाई-झगड़े के वीडियो वायरल होते हैं। कभी-कभी सोशल मीडिया पर पब्लिक इंटरैक्शन के भी वीडियो वायरल होते हैं। इस तरह के वीडियो में लोग जनता या फिर किसी रेहड़ी-पटरी वालों से बातचीत करते हुए दिखाई देते हैं। वीडियो बनाने वाला शख्स उनसे कुछ भी सवाल पूछता है और सामने वाला उसका जवाब देता है। इस तरह के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स भुट्टा बेचने वाले शख्स से बातचीत कर रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या बातचीत हुई।

शख्स ने बताई अपनी कमाई

वायरल हो रहे वीडियो में भुट्टा बेचने वाले शख्स से बंदा सवाल करता जाता है और वह उन सवालों के जवाब देता रहता है। वीडियो में शख्स बताता है कि वह हर दिन 150-200 भुट्टे बेचता है और एक भुट्टे की कीमत 50 रुपये होता है। वह आगे बताता है कि उसकी हर दिन की कमाई 10 हजार और महीने की कमाई 3 लाख रुपये हो जाती है। वीडियो में आगे भुट्टा बेचने वाला बोलता है कि वह हर महीने 1 लाख रुपये बचा लेता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने शेयर की अपनी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर foodbowlss नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अच्छी स्क्रिप्ट है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं भी अंबानी को सैलेरी देता हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- बाते मेल नहीं खा रही हैं इसके हाव-भाव से। एक अन्य यूजर ने लिखा- भईया अच्छा बकवास कर लेते हो।

ये भी पढ़ें-

हे भगवान! आजकल लोगों को क्या हुआ है, शव के पास बैठकर महिला ने बनाई Reel, लोग बोले- 'ऐसे लोग भी होते हैं'

लाइटर की मदद से महिला ने अपने बेटे को दी जिंदगी की सबसे बड़ी सीख, Video जीत लेगा आपका दिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।