आजकल हर इंसान को फेम की भूख लगी है। और इस भूख को मिटाने का सबसे आसान तरीका सोशल मीडिया है। इसलिए हर कोई रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में लगा हुआ है। मगर कुछ लोगों को रील्स की लत इस तरह लग गई है कि वे कहां पर हैं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वे बस रील बनाने के लिए मौका ढूंढ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिख रहा है।
Related Stories
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि जमीन पर एक व्यक्ति का शव है और वहीं बगल में बैठी महिला एक गाने पर लिप्सिंग करते हुए रील बना रही है। महिला की इस अजीब हरकत के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
लोगों ने क्या कहा?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर saste.nashe.op नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 76 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ऐसे लोग भी होते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोगो का एक अलग देश होना चाहिए जहां इंटरनेट न हो। तीसरे यूजर ने लिखा- यमराज से गलती हो गई, उसने गलत इंसान को उठा लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसी चक्कर में इसके पति को अटैक आ गया।
ये भी पढ़ें-
लाइटर की मदद से महिला ने अपने बेटे को दी जिंदगी की सबसे बड़ी सीख, Video जीत लेगा आपका दिल