1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की की इस हरकत को देख आप भी कहेंगे 'खूबसूरत बहुत है तू लेकिन...', देखें Video

लड़की की इस हरकत को देख आप भी कहेंगे 'खूबसूरत बहुत है तू लेकिन...', देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 18, 2024 11:56 am IST,  Updated : Jan 18, 2024 11:56 am IST

वायरल हो रहे वीडियो में लड़की ने कुछ ऐसा करके दिखाया जिसे देखने के बाद आपका सारा मूड खराब हो जाएगा। इस लड़की की हरकत देखने के बाद आप सोचेंगे कि ये मूंगफली और कॉकरोच में कोई अंतर ही नहीं समझती है क्या?

लड़की ने खा लिया कॉकरोच- India TV Hindi
लड़की ने खा लिया कॉकरोच Image Source : SOCIAL MEDIA

हर इंसान को अपने स्वास्थ्य की बड़ी चिंता रहती है। इसके लिए लोग जिम जाते हैं। कई लोग घर या फिर पार्क में एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा लोग अपने खान-पान पर भी विशेष ध्यान देते हैं। कुछ लोग शुद्ध शाकाहारी खाना खाते हैं तो कुछ लोग मांसाहारी खाना खाते हैं। आप भी ऐसे कई लोगों को जानते या फिर मिले होंगे जो मासांहारी खाना काफी पसंद करते हैं। मगर क्या आप किसी ऐसे इंसान से मिले हैं जो कॉकरोच खाते हुए देखा हो। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग खराब होना तय है।

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की छोटी सी टोकरी में कुछ सामान लेकर एक पार्क में बैठी है। जब शख्स अपना कैमरा लेकर उसके पास पहुंचता है और कैमरे को टोकरी पर फोकस करता है तो पता चलता है कि यह लड़की वहां कॉकरोच बेच रही है। इतना ही नहीं लड़की एक कॉकरोच उठाती है और देखते ही देखते उसे खा जाती है। लड़की को इस तरह कॉकरोच खाते देखकर लगता है जैसे इसे मूंगफली और कॉकरोच में फर्क ही नहीं पता है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'खूबसूरत बहुत है तूल लेकिन दिल लगाने के काबिल नहीं है' गाना बज रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने कैसा दिया रिएक्शन?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर noty._______sagar नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.4 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई गाना मैच कर रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- लगता है यह गाना इसी के लिए बना है। एक अन्य यूजर ने लिखा- कोई मुझे 10 करोड़ रुपये भी दे फिर भी नहीं खाऊं, छी। एक यूजर ने लिखा- इन के लिए पुराणों में अलग से सजा लिखी हुई है।

ये भी पढ़ें-

Viral: छोटा हाथी पर सवार 'बड़ा हाथी' का Video हुआ वायरल, लोगों ने दूर किया कन्फ्यूजन

वो मोमेंट जब टॉयलेट में लॉक हो गया शख्स, प्लेन के अंदर से शॉकिंग वीडियो आया सामने

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।