1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फूड एक्सपेरिमेंट का शिकार हो गया Chips, शख्स ने चिप्स का बनाया पराठा, Video ने लोगों को किया निराश

फूड एक्सपेरिमेंट का शिकार हो गया Chips, शख्स ने चिप्स का बनाया पराठा, Video ने लोगों को किया निराश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 24, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 06:42 pm IST

सोशल मीडिया पर इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो आपका दिल तोड़ सकता है। शख्स ने lays चिप्स का चूरा करके उसका पराठा ही बना दिया।

बंदे ने चिप्स का बनाया पराठा- India TV Hindi
बंदे ने चिप्स का बनाया पराठा Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में खाना और खाने के शौकिन, दोनों की कोई कमी नहीं है। लोगों का शौक होता है कि वो अलग-अलग चीजों को ट्राई करते रहे हैं। इन लोगों के बीच खुद को फेमस करने के लिए लोग नए-नए एक्सपेरिमेंट भी करते रहते हैं। मगर इन एक्सपेरिमेंट्स के चक्कर में लोग अच्छे खासे खाने की भी ऐसी-तैसी कर रहे हैं। कभी कोई केला और सेव डालकर चाय बना रहा है तो कभी कोई गुलाब जामुन का पकौड़ा बना देता है। अब इसी कड़ी में चिप्स भी शिकार बन गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चिप्स का बना दिया पराठा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक साथ कई लोगों का दिल तोड़ेगा। जो लोग चिप्स और पराठा दोनों बड़े चाव के साथ खाते हैं, उनका दिल टूटेगा क्योंकि शख्स ने चिप्स का चूरा बनाकर उसका पराठा बना दिया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने ग्रीन और ब्लू लेज के पैकेट फाड़ा और फिर एक कटोरी में उसका चूरा किया। इसके बाद उसमें धनिया, मिर्च और मसालासा डालता है। फिर उसका पराठा बनाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @BhoolNaJaana नाम के पेज से शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भगवान Lays की आत्मा को शांति दे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ससुराल वालों को ब्रेकफास्ट में बनाकर खिलाऊंगी। दूसरे यूजर ने 'यह गुनाह है' का स्टीकर शेयर किया। एक यूजर ने लिखा- पता नहीं था लेज ऐसे भी खाया जाता है।

ये भी पढ़ें-

महिला ने छुट्टी के लिए किया मैसेज मगर बॉस की जिंदगी में हो गया क्लेश, पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा Viral

पैसे कमाने के लिए शख्स ने ढूंढा दुनिया का सबसे आसान तरीका, अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गुजरने वाला हर आदमी देगा पैसा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।