1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यमुना बैंक स्टेशन पर अश्लील हरकत करता दिखा कपल, शख्स ने वीडियो बनाकर किया वायरल

यमुना बैंक स्टेशन पर अश्लील हरकत करता दिखा कपल, शख्स ने वीडियो बनाकर किया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 24, 2024 03:28 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 03:28 pm IST

एक कपल यमुना बैंक स्टेशन पर अश्लील हरकत करते हुए नजर आया। ऐसा देखते ही एक शख्स ने उनका वीडियो बना लिया जो जमकर वायरल हो रहा है।

यमुना बैंक स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
यमुना बैंक स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल लोग पब्लिक प्लेस और प्राइवेट प्लेस के बीच का अंतर भूलते जा रहे हैं। हम यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर आ जाते हैं जिसमें कपल किसी सार्वजिनक स्थल पर अश्लील हरकत करते हुए पाया जाता है। ऐसे एक या फिर दो नहीं बल्कि कई वीडियो आपने भी अब तक देख ही लिया होगा। कभी कपल किसी पार्क में ऐसी हरकत करते हुए दिखता है तो कभी किसी इलाके में कपल अश्लील हरकत करने लगते हैं। सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर मेट्रो का वीडियो वायरल  होता है। ऐसा ही एक वीडियो इस बार भी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि यह वीडियो कहां का है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो वायरल होते हैं मगर कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देख लोगों को शर्म आ जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कपल मेट्रो स्टेशन पर बैठकर अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहा है। एक शख्स ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद पता चलता है कि यह मामला यमुना बैंक का है जहां कपल अश्लील हरकत कर रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर delhi.memers नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लोगों को आजकल क्या हो गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं कॉलेज जाते समय यमुना बैंक स्टेशन पर यह सब रोज देखता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- लगता है अंकल की पेंशन आ गई है।

ये भी पढ़ें-

साधारण लोग घोड़ी पर लेकर जाते हैं बारात, Legends करते हैं इस तरह JCB पर एंट्री, Video ने मचाया तहलका

Thar से खींचकर अपनी कार्ट को ले जाती दिखी B.tech पानी पूरी वाली लड़की, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।