1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Thar से खींचकर अपनी कार्ट को ले जाती दिखी B.tech पानी पूरी वाली लड़की, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video

Thar से खींचकर अपनी कार्ट को ले जाती दिखी B.tech पानी पूरी वाली लड़की, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 24, 2024 12:54 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 12:54 pm IST

सोशल मीडिया पर फेमस B.tech पानी पुरी वाली गर्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे खुद आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। वीडियो में वह थार से अपनी कार्ट को खींचकर ले जाती हुई नजर आ रही है।

बी.टेक पानी पूरी वाली लड़की ने थार से खींच अपना कार्ट- India TV Hindi
बी.टेक पानी पूरी वाली लड़की ने थार से खींच अपना कार्ट Image Source : SOCIAL MEDIA

ऐसा कहा जाता है कि इस दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं जो असंभव हो। अगर इंसान सच्चे मन और लगन के साथ काम करे तो वह अपने हर सपने को साकार कर सकता है। ऐसे कई उदाहरण हमारे और आपके सामने आए भी हैं। मगर इसके बावजूद कई लोग कामों में भेदभाव करते हैं और कुछ काम को छोटा मानते हैं। ऐसे लोगों का मानना होता है कि छोटे काम से इंसान बड़ा नहीं हो सकता है। जो लोग भी ऐसी सोच रखते हैं, उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जरूर देखना चाहिए जिसे खुद आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है।

वीडियो में लड़की ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में B.tech पानी पुरी वाली गर्ल थार से अपनी पानी पुरी के कार्ट को खींचकर ले जाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में लड़की बताती है कि पहले में अपनी इस कार्ट को स्कूटी से खींचकर ले जाती थी। फिर बुलेट से ले जाना शुरू किया और आज मैं थार से इसे टो करती हूं। लड़की बताती है कि इसके पीछे उसके हजारों दिन की मेहनत लगी है। वीडियो में आगे वह बताती है कि इस समय पूरे भारत में उसके 40 से अधिक कार्ट चल रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

इस वीडियो को जाने माने व्यापारी आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ऑफ-रोड वाहन किस काम के लिए होते हैं? लोगों को उन जगहों पर जाने में मदद करें जहां वे पहले नहीं जा पाए हो। लोगों को असंभव जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए होते हैं। और विशेष रूप से हम चाहते हैं कि हमारी कारें लोगों को आगे बढ़ने और उनके सपनों को जीने में मदद करें। अब आप जानते हैं कि मुझे यह वीडियो क्यों पसंद है।'

लोगों ने क्या कहा?

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 77 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वीडियो के आखिर में लड़की ने सही बात कही कि मेहनत करो और काम करते रहो। दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में आनंद महिंद्रा से पूछा- आप मुझे थार का लेटेस्ट मॉडल कब गिफ्ट करोगे।

ये भी पढ़ें-

Delhi Police का अंदाज ही निराला है, किराएदार और नौकर के वैरिफिकेशन का महत्व बड़े ही अनोखे तरीके से समझाया

नेताजी का 101 साल पुराना रेजिग्नेशन लेटर हुआ वायरल, ज्वाइनिंग के कुछ समय बाद छोड़ दी थी सिविल सर्विस की नौकरी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।