1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ड्यूटी करते-करते थक कर हो गए चूर फिर भी जनता की सेवा में लगी रही UP Police, 3 लाख लोगों को कराया रामलला के दर्शन

ड्यूटी करते-करते थक कर हो गए चूर फिर भी जनता की सेवा में लगी रही UP Police, 3 लाख लोगों को कराया रामलला के दर्शन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 23, 2024 06:56 pm IST,  Updated : Jan 23, 2024 06:56 pm IST

रामलला के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें मंदिर के बाहर लगी हुई हैं। लाखों श्रद्धालु कतार में खड़े एक बार रामलला के दर्शन करना चाहते हैं। पुलिस के लिए इस भीड़ को नियंत्रित कर पाना काफी मुश्किल भरा काम हो गया है।

जनता को दर्शन करवाती हुई पुलिस।- India TV Hindi
जनता को दर्शन करवाती हुई पुलिस। Image Source : SOCIAL MEDIA

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तजन लगातार मंदिर पहुंचते जा रहे हैं। मंदिर के बाहर रामलला के दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। रामलला को देखने के लिए सबकी आंखें तरस रही हैं। लाखों की संख्या में भक्तजन दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। ऐसे में भिड़ को नियंत्रित करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी को बखूबी उत्तर प्रदेश पुलिस निभा रही है। ड्यूटी में लगे कई पुलिस अफसर और पुलिसकर्मी रात दिन मंदिर पर ड्यूटी दे रहे हैं। यूपी पुलिस के साथ-साथ कई सुरक्षी एजेंसियां भी इस जिम्मेदारी को पूरे लगन के साथ निभा रही हैं।

Related Stories

दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

ऐसे में ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस मंदिर में लगी भीड़ को काबू करने की कोशिश कर रही है और जनता को आराम से रामलला के दर्शन करवा रही है। वीडियो में ये साफतौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस वाले ड्यूटी करते-करते इतना थक चुके हैं कि वह मंदिर के जमीन पर बैठकर आराम कर रहे हैं। वहीं, कुछ पुलिस वाले घुटने के बल खड़े होकर जनता को दर्शन करवा रहे हैं।लेकिन कोई भी अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हट रहा। जानकारी के मुताबिक, आज राम मंदिर में ढाई से तीन लाख लोग दर्शन कर चुके हैं और इतने ही लोग अभी दर्शन के इंतजार में खड़े हैं। इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए UP Police दिन रात ड्यूटी कर रही है। 

इस समय भक्त कर सकेंगे रामलला के दर्शन

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी की गई डिटेल्स के मुताबिक मंदिर में रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे से लेकर 11.30 बजे तक और दोपहर दो बजे से लेकर शाम सात बजे तक होंगे। रामलला की आरती में शामिल होने के लिए वैलिड आईडी प्रूफ के साथ पास बनवाना पड़ेगा। सारी तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं की भारी संख्या को नियंत्रित कर पाना पुलिस के लिए काफी मुश्किल काम है। 

ये भी पढ़ें:

बीच सड़क पर SDM ने दिखाई अपनी दादागिरी, गाड़ी ओवरटेक करने पर बौखलाए साहब ने दो युवकों को सरेराह पिटवाया

एक्स बॉयफ्रेंड को फिर से पाने के चक्कर में महिला ने गंवाए 8.2 लाख रुपए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।