1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अगर आप मछली पकड़ने का यह तरीका नहीं जानते तो सब बेकार है, देखिए यह Viral Video

अगर आप मछली पकड़ने का यह तरीका नहीं जानते तो सब बेकार है, देखिए यह Viral Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 23, 2024 02:22 pm IST,  Updated : Jan 23, 2024 02:22 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो आपके लिए बड़े काम का साबित हो सकता है। वीडियो देखने के बाद आपको पता चलेगा कैसे बोतल की मदद से भी मछली पकड़ी जा सकती है।

मछली पकड़ने का यूनिक तरीका- India TV Hindi
मछली पकड़ने का यूनिक तरीका Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं है जिसके लिए लोगों को मेहनत ना करना पड़ता हो। हर इंसान अपनी जिंदगी गुजारने के लिए काम करता है। मगर उस काम में इंसान को कितनी तेजी से और कितनी ज्याादा सफलता मिलती है, यह उसके दिमाग पर निर्भर करता है। आपने भी कई बार देखा होगा कि एक साथ एक ही काम दो लोग शुरू करते हैं मगर एक ज्यादा सफल हो जाता है और दूसरा उतना सफल नहीं होता है। इस वीडियो में भी ऐसा ही एक उदाहरण है कि कैसे दिमाग का इस्तेमाल करके इंसान जल्दी और ज्यादा फायदा कर सकता है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या नजर आ रहा है।

मछली पकड़ने का आसान तरीका

आपने आजतक कई बार लोगों को मछली पकड़ते हुए देखा होगा। बड़ी नदी या तालाब में तो जाल फेंककर लोग आसानी से मछली पकड़ लेते हैं। मगर कई जगहों पर यह तरीका काम नहीं आता है और ऐसी जगह पर लोग फिशिंग हुक का इस्तेमाल करते हैं। मगर इस वीडियो को देखने के बाद आप उस तरीके का इस्तेमाल नहीं करेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा पानी में अलग-अलग जगहों पर खाली बोतल रख रहा है। इन सभी बोतलों में हुक के साथ चारा भी लगाया गया है। बच्चा करीब दो घंटे बाद आता है और सभी बोतलों को उठाता है। आप देखेंगे की सभी बोतलों में मछलियां फंसी हुई हैं। यह एक आसान और सस्ता तरीका है।

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @TansuYegen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 लाख 84 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो के साथ कैप्शन में 'स्मार्ट फिशिंग' लिखा गया है। वीडिय देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मछली पकड़ने का एक स्मार्ट तरीका। दूसरे यूजर ने लिखा- यह मछली पकड़ने की सबसे इनोवेटिव तकनीक है जो मैंने देखा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये शानदार तरीका है।

ये भी पढ़ें-

बच्चे का शिकार करने के लिए बाघ ने किया हमला, मगर एक कांच के ग्लास ने बचाई जान, देखें खौफनाक Video

कौन हैं Smartphone Zombies जिससे लोगों को किया जा रहा अलर्ट, साइन बोर्ड सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।