1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तोता बना डेंटिस्ट! तोते ने अपनी चोंच से किया कुछ ऐसा कमाल की बच्चा भी हो गया हैरान, देखें Viral Video

तोता बना डेंटिस्ट! तोते ने अपनी चोंच से किया कुछ ऐसा कमाल की बच्चा भी हो गया हैरान, देखें Viral Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 31, 2024 11:56 am IST,  Updated : Jan 31, 2024 11:56 am IST

सोशल मीडिया पर तोते का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में तोते ने एक डेंटिस्ट की तरह बच्चे का खराब दांत निकालते हुए नजर आ रहा है।

तोते ने अपनी चोंच से बच्चे का दांत निकाला- India TV Hindi
तोते ने अपनी चोंच से बच्चे का दांत निकाला Image Source : SOCIAL MEDIA

तोता एक ऐसा पक्षी है जिसे लोग काफी प्यार करते हैं। जिन लोगों के घर में तोता होता है, उस घर के लोग अपने खाली समय में तोते के साथ बहुत मौज-मस्ती करते हैं। अगर आपने कभी किसी तोते को पालतू बनाया है तो आप जानते होंगे कि तोते के साथ समय बीताना कितना मजेदार होता है। कई तोते आपकी बातों को रिपीट भी करते हैं। आप जो नाम बोलेंगे, तोता उसे दोहराता होगा। मगर अब सोशल मीडिया पर तोते की एक और खूबी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर एक मुस्कान जरूर आ जाएगी।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं मगर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो हमारे चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चे ने अपना मुंह खोला हुआ है और दूसरा शख्स तोते की चोंच को बच्चे के खराब दांत के पास लेकर जाता है। थोड़ी ही देर में तोता उसके खराब दांत को पकड़कर बाहर निकाल देता है। ऐसा देखते ही बच्चा हैरान हो जाता और अगले ही पल में उसके चहेरे पर एक मुस्कान सी आ जाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें तोते का वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @nftbadger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 35 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

Video: दिमाग का पूर्ण इस्तेमाल कोई इनसे सीखे! पुलिस से बचने के लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़

घर की सफाई करने के बाद शख्स ने मांगे पैसे, महिला के रिप्लाई ने पूरा मामला ही बदल दिया, चैट हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।