1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आखिर कौन सा नंबर लड़कों के लिए होता सबसे ज्यादा Lucky, शख्स ने दिया जवाब

आखिर कौन सा नंबर लड़कों के लिए होता सबसे ज्यादा Lucky, शख्स ने दिया जवाब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 31, 2024 03:06 pm IST,  Updated : Jan 31, 2024 03:06 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रहा है कि उसका लक्की नंबर क्या है? इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि यी नंबर सभी लड़कों के लिए भी लक्की होता है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जो लक्की नंबर, लक्की टाइम, लक्की कलर आदी में काफी मानते हैं। वहीं कुछ लोग इस बात में जरा भी विश्वास नहीं करते हैं। खैर ये तो अपने मानने या फिर ना मानने की बात है। मगर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शख्स ने एक लक्की नंबर बताते हुए कहा है कि यह सभी लड़कों के लिए लक्की होता है। वीडियो देखने के बाद आप में से भी कई लोग उसकी बात में हामी भरेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में शख्स ने किस नंबर को लक्की बतया है और इसके पीछे उसने क्या तर्क दिया है?

किस नंबर को शख्स ने बताया लक्की

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का बैठकर कुछ पढ़ रहा है। पीछे से वीडियो बनाते हुए उसका दोस्त उसके पास पहुंचता है। अचानक उसकी नजर सामने बोर्ड पर लिखे नंबर पर पड़ती है और वह अपने दोस्त से उसके बारे में पूछता है। बंदा बताता है कि यह मेरा लक्की नंबर है। इतना ही नहीं सभी लड़कों का लक्की नंबर यही है यानी 33 ही सभी लड़कों के लिए लक्की है। इसके बाद वह बताता है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि पास होने के लिए इतने ही नंबर चाहिए होते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस फनी वीडियो को इंस्टाग्राम पर saurya_mudgal22 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 68 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई मेरे 12वीं में मैथ में 33 ही आए थे। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई अभी लक्की नंबर 33 से 36 हो गए हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- भाई ये मेरा रोल नंबर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई 27 में भी हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें-

श्रद्धा कपूर के साथ Date पर जाने को लेकर शख्स ने बंदे से पूछा सवाल, जवाब सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

तोता बना डेंटिस्ट! तोते ने अपनी चोंच से किया कुछ ऐसा कमाल की बच्चा भी हो गया हैरान, देखें Viral Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।